हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हेल्दी और हैप्पी ब्रेन के लिए जरूरी हैं ये 3 सप्लीमेंट्स, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Mental Health Tips: नई रिसर्च में हुए एक खुलासे में पता चला है कि हेल्दी और खुशहाल मेंटल हेल्थ के लिए हमें इन 3 जरूरी पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इनकी मदद से आपकी कॉग्नीटिव एक्टिविटीज में सुधार होगा।

विज्ञापन

Mental Health Tips: दिमाग को शांत रखना और खुशहाल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि मेंटल हेल्थ बेहतर रहेगी तब ही हम शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। न्यूरोकॉग्निटिव मेडिसिन की एक्सपर्ट और कैलिफोर्निया में एक ब्रेन ऑप्टिमाइजेशन क्लिनिक की संस्थापक डॉक्टर हीथर सैंडिसन ने पिछले 15 सालों तक मस्तिष्क की हेल्थ पर रिसर्च की है। उन्होंने अपनी एक स्टडी में बताया है कि आपको अगर दिमागी रूप से मजबूत होना है, तो इन 3 सप्लीमेंट्स को लेना शुरू कर दें।

ये 3 न्यूट्रिएंट्स जरूरी

1. विटामिन-डी एंड के (Vitamin-D&K)

विटामिन शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी होता है। विटामिन-डी और के को साथ लेने से न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य का सुधार होता है बल्कि इन दोनों को साथ लेने से शारीरिक विकास भी होता है। रिसर्च बताती है कि कॉग्नीटिव हेल्थ के लिए ये दोनों तत्व डाइट में होने चाहिए। वहीं, विटामिन-डी और के को साथ पीने से कैल्शियम के स्तर को भी बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

2. ओमेगा-3 (Omega-3)

विज्ञापन

यह तत्व गुड फैटी एसिड्स का नेचुरल सोर्स होता है, जो कि सूजन कम करने में मदद करता है। ओमेगा-3 में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो कार्डियो हेल्थ को भी बढ़ावा देते हैं। न्यूरोइंफ्लामेशन में भी ओमेगा-3 का इनटेक फायदेमंद होता है। अगर आप नेचुरल तरीके से ओमेगा-3 नहीं ले पा रहे हैं, तो आपको ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेने चाहिए। इन्हें खराब होने से बचाने के लिए आपको इसके सप्लीमेंट को रेफ्रिजरेटर में रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि कई बार यह खराब हो जाते हैं और इसका पता भी नहीं लगता है।

3. प्रोबायोटिक्स (Probiotics)

विज्ञापन

प्रोबायोटिक्स की मदद से हमारी गट हेल्थ में सुधार होता है। गट का दिमाग से भी कनेक्शन होता है। एक अन्य रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है कि आपको अपने कॉग्नीटिव फंक्शन्स को सही रखने के लिए प्रोबायोटिक्स का इनटेक सही मात्रा में जरूर करना चाहिए। प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया का सोर्स होते हैं। आंतों के लिए लाभदायक ये गुड बैक्टीरिया शरीर में अन्य विटामिनों की भी पूर्ति करने में मदद करते हैं। इनकी मदद से मूड स्विंग्स की समस्या दूर होती है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola