नींद खुलते ही मोबाइल देखने से सेहत को 5 नुकसान, भारी पड़ सकती है ये आदत

Mental Health: अगर आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले अपना फोन चेक करते हैं, तो आज ही अपनी इस आदत को बदल दें। यह आदत जाने-अनजाने आपके दिमाग को डिस्टर्ब कर रही है। जानिए इसके नुकसान।

Mental Health

Mental Health: सुबह की शुरुआत अच्छी आदतों से करनी चाहिए। अच्छी आदतें हमारे दिन को बेहतर बनाने का काम करती हैं। अक्सर, कुछ लोग नींद खुलते ही सबसे पहले अपना फोन उठाते हैं और इसे टटोलने लगते हैं। यह आदत आपके दिमाग पर कितना असर डाल रही है, शायद इस बात से आप अनजान हैं। मोबाइल स्क्रीन से आने वाली रोशनी पहले से ही हमारी आंखों को प्रभावित कर रही है। अब अगर हम फोन का इस्तेमाल सुबह-सुबह करना ही शुरू कर देंगे तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है। सुबह-सुबह नींद खुलते ही फोन देखने से स्ट्रेस, डिप्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते हैं इस आदत से होने वाले नुकसानों के बारे में।

विज्ञापन

जानिए सुबह-सुबह फोन देखने के नुकसान

मेंटल हेल्थ

विज्ञापन

सुबह उठते ही मोबाइल फोन चलाने से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जैसे कि तनाव, एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या बढ़ती है। फोन देखने से इन चीजों में बढ़ोतरी होती है क्योंकि जब आप नींद से जगते हैं और तुरंत फोन के नोटिफिकेशन और मैसेज देखने लगते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार कोई मैसेज या नोटिफिकेशन ऐसा भी हो सकता जो आपको चिंता में डाल दे या ना खुश कर दे। कभी-कभी ऑफिस के काम का कोई ऐसा मेल या मैसेज आपको मिलता है जिससे आप तुरंत स्ट्रेस आउट हो जाते हैं। इन सबके अलावा, कुछ लोग नींद से जगते ही सोशल मीडिया में लग जाते हैं। सोशल मीडिया का कीड़ा कितना खतरनाक है, इस बारे में तो सब ही जानते हैं। ये सभी तनाव बढ़ने का भी कारण हैं।

विज्ञापन

काम करने में बाधा होना

जब हम सुबह-सुबह नींद खुलते ही फोन देखते हैं तो एकसाथ अपने दिमाग में इतनी सारी खबरें या जानकारियां स्टोर करने लगते हैं कि दिन के समय काम करने में मुश्किल होने लगती है। दिन में आपको ब्रेन का फंक्शन तेज और बेहतर चाहिए होता है, लेकिन सुबह की इस आदत से ब्रेन प्रभावित हो जाता है।

विज्ञापन

सुबह-सुबह फोन देखने के कुछ अन्य नुकसान भी हैं, जैसे:

1. नींद की कमी

सुबह उठते ही मोबाइल फोन चलाने से आपको नींद की कमी हो सकती है, जिससे आप दिनभर थकान और आलस्य महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन

2. आंखों पर दबाव

सुबह उठते ही मोबाइल फोन चलाने से आपकी आंखों पर दबाव पड़ता है, इससे आंखों में दर्द और थकान हो जाती है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

3. गर्दन और पीठ का दर्द

विज्ञापन

नींद खुलते ही मोबाइल फोन चलाने से गर्दन और पीठ में दर्द हो सकता है, खासकर अगर आप सुबह उठकर बिना आंखें धोएं, बिना प्राकृतिक रोशनी लिए लंबे समय तक बिस्तर पर लेटकर फोन चलाते हैं।

कैसे करें बचाव?

इन नुकसानों को ध्यान में रखते हुए, सुबह उठते ही मोबाइल फोन चलाने की आदत को बदलना उचित होगा। इसके बजाय, आप अपने दिन की शुरुआत व्यायाम, ध्यान लगाना, योग करना या फिर अखबार पढ़ने से भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ