---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

मेनोपॉज के बाद शराब महिलाओं के लिए कितनी खतरनाक? जानें सेहत पर क्या असर

शराब का सेवन करना किसी के भी शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है, चाहे महिला हो या पुरुष। मेनोपॉज महिलाओं के शरीर में होने वाला एक बड़ा बदलाव होता है। अगर इसके बाद महिला शराब पीती हैं, तो उसकी बॉडी पर क्या असर होगा? जानिए।

---विज्ञापन---

मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिनके कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय के दौरान, महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर घटने लगता है, जिससे हड्डियों, हृदय, मानसिक स्वास्थ्य और अन्य शारीरिक कार्यों पर प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति में शराब का सेवन महिलाओं की सेहत के लिए और भी खतरनाक हो सकता है। हालांकि, शराब पीना किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं होता है। मगर कभी-कभी सावधानियां ज्यादा बरतनी होती हैं। इसके परिणाम महिलाओं के शरीर पर नकारात्मक हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या नुकसान होंगे।

मेनोपॉज के बाद शराब पीने से क्या होगा?

1. हॉट फ्लैशेस और रात में पसीना आना

---विज्ञापन---

शराब ब्लड वेस्लस को फैलाकर रात में पसीना लाने का काम करती है, जिससे अचानक गर्मी और अत्यधिक पसीना आने की समस्या हो जाती है। हालांकि, कुछ महिलाओं को मध्यम मात्रा में शराब के सेवन करने के बाद भी ऐसे लक्षण बढ़ जाते हैं। मगर समय रहते इस आदत को सुधार लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

---विज्ञापन---

2. नींद में गड़बड़ी

शराब पीने से आपको शुरुआत में तो नींद आ सकती है, लेकिन यह REM (रैपिड आई मूवमेंट) स्लीपिंग पैटर्न में हस्तक्षेप करके नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। मेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं को आमतौर पर नींद न आने की समस्या होती है और शराब पीने से उन्हें सोने में मुश्किल हो सकती है।

---विज्ञापन---

3. मूड स्विंग्स

मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल चेंजिस पहले से ही महिलाओं को मूड स्विंग और चिंता में ज्यादा डाल देते हैं। शराब मूड स्विंग को बढ़ाती है और महिलाएं अधिक चिड़चिड़ी और चिंतित महसूस करने लगती हैं।

---विज्ञापन---

लॉन्ग टर्म प्रॉब्लम्स

1. हड्डियों की सेहत पर असर

मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर की हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस की संभावनाएं बढ़ जाती है। शराब का सेवन हड्डियों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, क्योंकि यह कैल्शियम को सही से हड्डियों को पोषण प्रदान नहीं करने देता है और हड्डियों को कमजोर बनाता है। इस कारण महिलाओं में फ्रैक्चर और हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

2. हार्ट हेल्थ पर असर

---विज्ञापन---

मेनोपॉज के बाद महिलाओं में दिल के रोगों का रिस्क पहले से अधिक बढ़ जाता है। एस्ट्रोजन हार्मोन हृदय को सुरक्षित रखने में मदद करता था, लेकिन इसके स्तर में कमी होने के कारण बीपी, कोलेस्ट्रॉल लेवल और अन्य हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है। शराब इस काम को करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

3. वजन बढ़ना

---विज्ञापन---

मेनोपॉज के बाद महिलाओं का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जो शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। शराब में कैलोरी अधिक होती है, जो वजन बढ़ने में योगदान करती है। ज्यादा वजन का शरीर पर प्रभाव पड़ता है। इस प्रभाव से डायबिटीज, हृदय रोग और हाई बीपी की समस्या होती है।

जरूरी सलाह

मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए शराब खतरनाक हो सकती है। यह हड्डियों, हृदय, मेंटल हेल्थ और कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकती है। इस समय में महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है और शराब के सेवन से बचने की कोशिश करनी चाहिए। अगर शराब का सेवन करना भी हो, तो इसे सीमित मात्रा में करना चाहिए। डॉ. उषा प्रियंबदा, सीनियर कंसल्टेंट, प्रसूति-स्त्री रोग एवं रोबोटिक सर्जरी, एशियन अस्पताल बताती हैं कि महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए, जिसमें नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक शांति शामिल हो, ताकि वे मेनोपॉज के बाद बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Mpox Virus को लेकर कितना तैयार है भारत? पाकिस्तान में केस कन्फर्म होने से मचा हड़कंप

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2025 10:14 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola