हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चुपचाप महिलाओं की जिंदगी पर वार कर रही हैं पुरुषों की ये आदतें, तेजी से बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

Cervical cancer: देश व दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से फैलने वाले कैंसरों में सर्वाइकल कैंसर का नाम सबसे ऊपर आता है. यह कैंसर मुख्य रूप से महिलाओं में पाया जाता है, जिसकी एक बड़ी वजह पुरुषों और खुद महिलाओं की लापरवाही है. आइए जानते हैं कैसे ये विकिसत होता है

विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर कैसे होता है?

आजकल महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं और यह चिंता की बड़ी वजह बनता जा रहा है. कई महिलाएं शुरुआत में इसके लक्षणों को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, जिसकी वजह से बीमारी धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती रहती है. हैरानी की बात यह है कि इसके पीछे सिर्फ महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही ही नहीं, बल्कि पुरुषों की कुछ ऐसी आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं, जो इस कैंसर के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देती है. हालांकि, सही समय पर बचाव और जागरूकता से इस तेजी से फैलती बीमारी को रोका जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे.

यह भी पढ़ें: बार-बार बुखार आना हो सकता है मलेरिया का संकेत, जानिए लक्षण, बचाव और इलाज के आसान

क्या होता है सर्वाइकल कैंसर और कैसे होता पैदा Cervical cancer Kaise Paida Hota Hai

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में होने वाला कैंसर है. यह अक्सर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण की वजह से विकसित होता है. यह वायरस असुरक्षित शारीरिक संबंधों के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. शुरुआत में HPV संक्रमण कोई बड़ा लक्षण नहीं दिखाता, लेकिन लंबे समय तक संक्रमण रहने पर सर्विक्स की कोशिकाओं में बदलाव होने लगते हैं, जो बाद में कैंसर का रूप ले सकते हैं. समय पर जांच कराने से इसे शुरुआती स्टेज में पकड़ा जा सकता है, लेकिन इसमें किसी तरह की लापरवाही मरीज को मौत के करीब ले जा सकती है.

विज्ञापन

पुरुषों की कौन सी आदतें बढ़ा सकती हैं खतरा? Kin Galtiyon Ke Wajah Se Mahila Ban Jaati Hai Cancer Patient

  • कुछ आदतें महिलाओं के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती हैं, जैसे-
  • असुरक्षित संबंध बनाना और कंडोम का इस्तेमाल न करना.
  • एक से ज्यादा पार्टनर रखना.
  • निजी स्वच्छता का ध्यान न रखना.
  • यौन संक्रमण होने के बावजूद इलाज न कराना.
  • पार्टनर के सामने लगातार धूम्रपान करना.
  • विशेषज्ञों के अनुसार, इन आदतों से HPV संक्रमण और अन्य इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर की वजह बन सकते हैं.

पीरियड्स के दौरान संबंध बनाना कितना सुरक्षित है?

विज्ञापन

कई लोग पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को सामान्य मान लेते हैं, लेकिन कई डॉक्टर इसे पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानते. रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान महिलाओं का सर्विक्स अधिक संवेदनशील होता है, जिससे संक्रमण, जलन और ब्लीडिंग की संभावना बढ़ सकती है. हालांकि पीरियड्स में संबंध बनाने से सीधे सर्वाइकल कैंसर नहीं होता, लेकिन अगर पहले से HPV संक्रमण मौजूद है तो जोखिम बढ़ सकता है. इसलिए पीरियड्स दौरान संबंध बनाने से परहेज करना ही बेहतर है.

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें, ऐसे करें बचाव Cervical Cancer Ke Lakshan

विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है. अगर शरीर कुछ असामान्य संकेत दे रहा है, तो उसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. बचाव के लिए इन जरूरी बातों का ध्यान रखें;

HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं: डॉक्टरों के अनुसार HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में काफी मददगार मानी जाती है, इसलिए सही उम्र में यह वैक्सीन लगवाना महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन

नियमित पैप स्मीयर टेस्ट कराएं: अगर किसी महिला की उम्र 21 साल से ज्यादा है या वह शादीशुदा है, तो समय-समय पर स्क्रीनिंग टेस्ट कराना जरूरी है ताकि शुरुआती बदलावों का पता समय रहते लगाया जा सके.

असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज न करें: संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होना, पेल्विक दर्द, बदबूदार डिस्चार्ज, पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग या लगातार कमजोरी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

विज्ञापन

सुरक्षित संबंध बनाएं: शारीरिक संबंध के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना और एक से अधिक पार्टनर से बचना HPV संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.

धूम्रपान और खराब लाइफस्टाइल से दूरी बनाएं: स्मोकिंग, तंबाकू और अस्वस्थ जीवनशैली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकती है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नाश्ते में ट्राई करें हल्के और टेस्टी सूजी पराठे, पेट रहेगा हल्का और स्वाद होगा डबल, जानें आसान रेसिपी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola