हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेहंदी के पत्तों के क्या फायदे हैं? आचार्य बालकृष्ण ने बताया सिर से पांव तक की दिक्कतें दूर करते हैं Mehndi Leaves, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Mehndi Leaves: मेहंदी के पत्ते एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होते हैं. यहां जानिए आचार्य बालकृष्ण इन पत्तों के क्या लाभ और इस्तेमाल बता रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि कितनी दिक्कतों पर रामबाण साबित होते हैं मेहंदी के पत्ते.

विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण ने बताए मेहंदी के पत्ते के फायदे.

Mehndi Leaves Benefits: मेहंदी के पत्तों का नाम सुनते ही दिमाग में आता है मेहंदी का सुर्ख रंग. ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि मेहंदी का इस्तेमाल इसे हाथों पर रचाने और सिर पर लगाने तक ही सीमित है, लेकिन ऐसा नहीं है. मेहंदी के पत्तों के फायदे एक नहीं बल्कि अनेक हैं. आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) का भी यही कहना है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण बता रहे हैं सिर से लेकर पांव तक मेहंदी के पत्तों (Mehndi Ke Patte) के क्या फायदे होते हैं. शरीर की अंदरूनी और बाहरी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं मेहंदी के पत्ते. यहां जानिए इन पत्तों का किस तरह किया जा सकता है इस्तेमाल.

आंखों के लिए मेहंदी के पत्ते

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि आंखें लाल रहती हैं, आंखों में जलन होती है, आंखों में संक्रमण हो या आंखों में दर्द रहता हो तो मेहंदी के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है. मेहंदी के पत्तों को पीसकर लुग्दी या टिकिया बना लें. इस टिकिया को रूई के ऊपर रखें और सूती के कपड़े में लपेटकर आंख पर बांध लें. इससे आंखों की सूजन और लालिमा समेत दर्द भी दूर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें – शरीर में इंसुलिन कैसे कम करें? बाबा रामदेव से जानिए इंसुलिन से कैसे मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन

पीलिया में मेहंदी का इस्तेमाल

जिन लोगों को पीलिया है वे मेहंदी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि 3 से 5 ग्राम मेहंदी के पत्तों को कूटकर मिट्टी के बर्तन में 300 से 400 ग्राम पानी में रातभर भिगो कर रख दें. अगली सुबह इन पत्तियों को छानकर खाली पेट पी लें. मेहंदी के पत्तों का पानी पीने पर पीलिया की शिकायत दूर होती है और पाचन क्रिया भी ठीक हो जाती है.

विज्ञापन

मूत्र रोगों में मेहंदी है फायदेमंद

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि मेहंदी के पत्तों के फायदे मूत्र रोगों (Urine Problems) से परेशान लोगों को भी मिलते हैं. जिन लोगों को धातु रोग है, पेट की पथरी है, पेशाब की समस्या है या प्रोस्टेट की परेशानी है उनके लिए मेहंदी की छाल का प्रयोग बहुत ही लाभकारी होता है. इस्तेमाल के लिए 2 से 3 ग्राम मेहंदी की छाल को 2 से 3 ग्राम ही मेहंदी की पत्तों के साथ आधा किलो पानी में पकाएं. जब यह पानी पककर आधा हो जाए तो इसे ठंडा करके छानकर नियमित रूप से पिएं. इससे आपकी पथरी निकल जाएगी और पेशाब से जुड़ी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी. अगर रुक रुककर पेशाब आता है या पेशाब करते हुए जलन होती है तो मेहंदी के पत्तों और मेहंदी की छाल का यह नुस्खा आपके काम आएगा.

विज्ञापन

घुटने के दर्द में असरदार हैं ये पत्ते

अगर आप घुटनों के दर्द (Knee Pain) से परेशान हैं तो एरंड के पत्ते और मेहंदी के पत्तों को मिलाकर सरसों के तेल में डालकर पका लें. इसे अरंडी के तेल में भी हल्का भूनकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तैयार पेस्ट को घुटनों पर लगाएं और सूती का कपड़ा बांध लें. इस मिश्रण से घुटने का दर्द कम होने लगता है.

विज्ञापन

त्वचा के रोग दूर करते हैं मेहंदी के पत्ते

आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि आपको स्किन संबंधी दिक्कतों में मेहंदी और नीम के पत्तों को पीसकर त्वचा की मालिश करने पर फायदा मिलता है. इससे सोराइसिस या एग्जिमा में भी फायदा मिलता है. मेंहदी के 3 से 4 ग्राम पत्तों को अगर पानी में उबालकर इस पानी को ठंडा करके अगर इनसे त्वचा को धोया जाए तो ये पत्ते स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर करते हैं.

विज्ञापन

कोई बेहोश हो जाए तो आजमाएं ये नुस्खा

बहुत ज्यादा गर्मी के कारण अगर व्यक्ति को मूर्छा आ गई है या वो चक्कर खाकर गिर गया है तो मेहंदी के पत्तों को पीसकर उसमें मिश्री और पानी डालकर शरबत बना लें. इस शरबत को पिलाने पर चेतना लौट आती है.

विज्ञापन

पैरों में अकड़न के लिए मेंहदी के पत्ते

पैरों में अकड़न या मरोड़ महसूस होती है तो मेहंदी के पत्तों में निर्गुणी के पत्तों को मिलाकर पानी में डालकर उबालें और इस पानी से सिकाई करें. इस सिकाई से दिक्कत दूर होने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

उंगलियों के बीच में सड़न को दूर करेगा यह उपाय

पानी में बहुत ज्यादा काम करने से उंगलियों के बीच की त्वचा में सड़न या चिपचिपाहट होने लगती है. इस दिक्कत में मेहंदी की पत्तियों को पीसकर लगाएं. फायदा मिलता है और दिक्कत दूर हो जाती है.

फोड़े-फुंसी भी होंगे दूर

शरीर में कहीं भी फोड़े-फुंसी हो तो मेहंदी के पत्तों को पीसकर लगा सकते हैं. मेहंदी के पत्तों के साथ नीम के पत्ते मिलाकर लगाने पर ज्यादा अच्छा असर दिखता है.

यह भी पढ़ें – 7 दिनों में कील-मुंहासे हटाएगा यह फेस पैक, बाबा रामदेव ने बताया बनाने का तरीका, कहा चेहरा चमक जाएगा आपका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola