Matcha Tea Benefits: चाय लगभग देश के हर घर में बनती है। यह एक ऐसी ड्रिंक है, जिसके बिना अधिकांश लोगों की सुबह नहीं होती है। चाय का हेल्दी वर्जिन माचा टी है, जो दिखने में ग्रीन टी से काफी मिलती-जुलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। हमारे घरों में जो चाय बनती है, वह ज्यादातर दूध वाली सामान्य चाय होती है। क्या आप जानते हैं रोज सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने से एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, जो रेगुलर चाय पत्ती होती है, उसमें टैनिन्स होते हैं। ये टैनिन्स सीमित मात्रा में ली जाए, तो फायदेमंद होती है लेकिन ज्यादा पीने से सेहत बिगड़ सकती है। माचा टी क्यों सही विकल्प है और इसे पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं, जानिए इस रिपोर्ट में।
क्या है माचा टी (Matcha Tea)?
माचा टी जापान में पी जाने वाली एक रेगुलर टी है। इसे ग्रीन टी जैसा माना जाता है, मगर यह सिर्फ देखने में हरे रंग की होती है। इसके फायदे ग्रीन टी से कहीं ज्यादा होते हैं। माचा टी एंटीऑक्सीडेंट्स का नेचुरल सोर्स होती है, जो हमारी गट हेल्थ, इम्यूनिटी और स्किन को हेल्दी रखता है। माचा टी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो रही है।
ये भी पढ़ें- सावन में सात्विक डाइट से मिलेंगे कई फायदे, दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेंगे ये 3 सुपरफूड्स
बता दें कि माचा टी और ग्रीन टी एक ही प्लांट से लिए जाते हैं लेकिन फिल्ट्रेशन प्रोसेस थोड़ा अलग होता है, जिस वजह से माचा ज्यादा सेहतमंद मानी जाती है। माचा टी में ग्रीन टी से 137 गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
माचा टी के फायदे
फोकस- माचा टी के आधे चम्मच में 35 ग्राम कैफीन होता है। गुंजन, सोशल मीडिया पर फेमस न्यूट्रिशन एक्सपर्ट हैं, जो बताती है इसे नियमित रूप से पीने से मेंटल हेल्थ और फोकस बढ़ता है।
ऊर्जा बढ़ाए- यह चाय शरीर की ऊर्जा को भी दोगुना कर सकता है। इस चाय को पीने से आपको कॉफी से भी ज्यादा एनर्जी और मूड अपलिफ्ट महसूस होता है।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करें- यह टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हुए आपकी गट हेल्थ को भी सुधारती है, जिस वजह से यह वेट लॉस करने में भी काफी मदद करती है।
हार्ट हेल्थ सुधारें- दिल की बीमारियों को दूर रखने के लिए भी इस चाय को पीना चाहिए। माचा टी कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की धमनियों की कार्यक्षमता को बढ़ा रहा है।
माचा टी कैसे बनाएं?
इसके लिए सबसे पहले माचा टी का पाउडर गर्म पानी में डाले और अच्छे से मिलाएं। मिलाने के बाद कुछ देर तक उबालें और फिर छान लें। इसे गर्म दूध में मिलाकर भी बनाया जा सकता है। आप इसे शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- फोन एडिक्शन से दूर रहने का आसान तरीका डिजिटल डिटॉक्स, 3 टिप्स से मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
18 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
20 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines