हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Oral Health: मसूड़ों से खून आना होगा बंद, सिर्फ 45 दिनों तक इस्तेमाल करें हरे रंग की ये जादुई औषधि 

Amla for Oral Health: मुंह से बदबू आना या मसूड़ों से खून आने की वजह बैक्टीरिया या विटामिन सी की कमी हो सकती है. इसलिए आपको दवा से ज्यादा ऐसी सामग्रियों का इस्तेमाल करना होगा, जिनकी मदद से ओरल हेल्थ में सुधार किया जा सके.

विज्ञापन
ऐसा अक्सर दांतों पर प्लाक जमने की वजह से हो सकता है. Image Credit- News24

Masudo Se Khoon Aana: मसूड़ों से खून आना एक समस्या है, जिसका समय रहते ट्रीटमेंट कर लेना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आगे जाकर और भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, मसूड़ों से खून आने की समस्या साफ-सफाई पर ध्यान ना देने या किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है. इसलिए, इस समस्या के बारे में सही जानकारी होना और वक्त पर इसका इलाज करना जरूरी है. हालांकि, इलाज करने के लिए आपको जरूरी नहीं दवा खानी पड़े, कई बार नेचुरल चीजों से इलाज किया जा सकता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ जीतूंचदन ने बताया है कि इस परेशानी को दूर करने के लिए आंवला का इस्तेमाल किया जा सकता है, कैसे? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 1 महीने में काले होंगे सिर के सफेद बाल, एक्सपर्ट ने बताया आहार में किन चीजों को शामिल करने से होगा फायदा

मसूड़ों से खून क्यों आता है? 

मसूड़ों से खून कई कारणों से आ सकता है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा अक्सर दांतों पर प्लाक जमने की वजह से हो सकता है. अगर आपको यह बीमारी नहीं है तो खून आने की वजह गलत ब्रशिंग, विटामिन की कमी, हार्मोनल बदलाव, मधुमेह होना या गर्म दवाइयां खाना आदि हो सकती है.

विज्ञापन

किस औषधि का इस्तेमाल करना हो सकता है फायदेमंद? 

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हरे रंग की जादुई औषधि यानी आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करने और बैक्टीरिया खत्म करने का काम करते हैं. इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है और अपनी ओरल हेल्थ में सुधार देखा जा सकता है. 

कैसे करें आंवला का इस्तेमाल? 

  • आंवला का इस्तेमाल पाउडर बनाकर करने से फायदा होता है. बेहतर होगा कि आप इसका पाउडर बनाकर रख लें. 
  • पाउडर बनाने के बाद एक छोटे बाउल में 1 चम्मच शुद्ध आंवला पाउडर डालें. 
  • फिर जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे पानी मिलाएं, ताकि गाढ़ा और स्मूथ पेस्ट बन जाए. 
  • इस पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से मसूड़ों पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें. 
  • कम से कम 2 से 3 मिनट के लिए मसूड़ों पर लगा रहने दें, ताकि मसूड़ों से गंदगी को साफ किया जा सके.
  • अब हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें और इस नुस्खे को लगातार 45 दिनों तक करें. 

आंवला से मिलने वाले फायदे 

  • दांतों को मजबूत बनाने का काम करना 
  • दांतों और मसूड़ों की बीमारियों से बचाना
  • मसूड़े की सूजन को कम करना 
  • कोशिकाओं को स्वस्थ रखने का काम करना 
  • फ्री रेडिकल्स को कम करना
  • मुंह से आ रही बदबू को रोकना 
  • शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ाना 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर उपासना ने बताया कैसे आराम दिलाने में मदद करेगा ईंट का टुकड़ा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola