Oral Cancer Symptoms: मसूड़ों का कैंसर एक तरह के ओरल कैंसर है, जिसे गंभीर माना जाता है. शुरुआत में इसके लक्षण बहुत ही नॉर्मल लगते हैं, जिसे ज्यादातर लोग पेट की खराबी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, शरीर में दिखने वाला बदलाव हर बार गंभीर ना हो, ऐसा हो नहीं सकता. कई बार यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. कई एक्सपर्ट का कहना है कि मसूड़ों की समस्या कैंसर जैसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे आम या पेट की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. आप ऐसा ना करें और वक्त रहते इसकी पहचान कर इलाज कराएं.
इसे भी पढ़ें- घर पर थायराइड टेस्ट कैसे करें? डॉक्टर ने बताया 3 आसान स्टेप्स में Thyroid चेक करने का तरीका
मसूड़ों में कैंसर के शुरुआती लक्षण | Oral Cancer Symptoms
मसूड़ों पर घाव ठीक न होना- अगर मसूड़ों पर बना घाव, छाला या कट दो हफ्ते तक ठीक नहीं होता तो इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
मसूड़ों में लगातार सूजन होना- अगर बिना किसी वजह से मसूड़ों में सूजन बनी रहती है या वह समय के साथ बढ़ती जाती है तो इसकी जांच कराना जरूरी है.
मसूड़ों से बार-बार खून आना- ब्रश करते समय हल्का खून आना मसूड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है, लेकिन बार-बार या बिना कारण खून आना गंभीर समस्या का भी संकेत हो सकता है.
लाल या सफेद धब्बे दिखाई देना- मसूड़ों पर लाल, सफेद या मिश्रित रंग के धब्बे दिखाई देना ओरल कैंसर के शुरुआती संकेतों में शामिल हो सकता है.
मसूड़ों में दर्द या जलन- लगातार दर्द, जलन या जो दवा से ठीक न हो, उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
मसूड़ों के कैंसर से कैसे बचें?
- अगर आप तंबाकू खाते हैं या गुटखा खा रहे हैं तो आज ही छोड़ने का फैसला करें.
- शराब पीने से परहेज करें और दिन में दो बार ब्रश करें.
- हर 12 महीने में दंत से ओरल चेकअप कराएं और अपनी डाइट पर ध्यान लगाएं.
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के कितनी देर बाद पीनी चाहिए चाय? एक्सपर्ट ने बताया ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
12 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
14 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
16 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
17 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
21 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines