मसूड़ों में कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Gum Cancer Symptoms: मसूड़ों का कैंसर शुरुआती दौर में बहुत ही नॉर्मल लगता है, लेकिन वक्त के बाद खतरनाक होने लगता है. इसलिए वक्त पर अपनी हेल्थ पर ध्यान दें और लाल धब्बे की पहचान कर इलाज कराएं.

Gum Cancer Symptoms

मसूड़ों में कैंसर के शुरुआती लक्षण

Oral Cancer Symptoms: मसूड़ों का कैंसर एक तरह के ओरल कैंसर है, जिसे गंभीर माना जाता है. शुरुआत में इसके लक्षण बहुत ही नॉर्मल लगते हैं, जिसे ज्यादातर लोग पेट की खराबी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, शरीर में दिखने वाला बदलाव हर बार गंभीर ना हो, ऐसा हो नहीं सकता. कई बार यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. कई एक्सपर्ट का कहना है कि मसूड़ों की समस्या कैंसर जैसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे आम या पेट की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. आप ऐसा ना करें और वक्त रहते इसकी पहचान कर इलाज कराएं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूड़ों में कैंसर के शुरुआती लक्षण | Oral Cancer Symptoms

मसूड़ों पर घाव ठीक न होना- अगर मसूड़ों पर बना घाव, छाला या कट दो हफ्ते तक ठीक नहीं होता तो इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
मसूड़ों में लगातार सूजन होना- अगर बिना किसी वजह से मसूड़ों में सूजन बनी रहती है या वह समय के साथ बढ़ती जाती है तो इसकी जांच कराना जरूरी है.
मसूड़ों से बार-बार खून आना- ब्रश करते समय हल्का खून आना मसूड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है, लेकिन बार-बार या बिना कारण खून आना गंभीर समस्या का भी संकेत हो सकता है.
लाल या सफेद धब्बे दिखाई देना- मसूड़ों पर लाल, सफेद या मिश्रित रंग के धब्बे दिखाई देना ओरल कैंसर के शुरुआती संकेतों में शामिल हो सकता है.
मसूड़ों में दर्द या जलन- लगातार दर्द, जलन या जो दवा से ठीक न हो, उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

मसूड़ों के कैंसर से कैसे बचें?

  • अगर आप तंबाकू खाते हैं या गुटखा खा रहे हैं तो आज ही छोड़ने का फैसला करें.
  • शराब पीने से परहेज करें और दिन में दो बार ब्रश करें.
  • हर 12 महीने में दंत से ओरल चेकअप कराएं और अपनी डाइट पर ध्यान लगाएं.

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के कितनी देर बाद पीनी चाहिए चाय? एक्सपर्ट ने बताया ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ