Ghee Benefits For Skin: विंटर सीजन शुरू हो चुका है इस मौसम में त्वचा के रूखेपन की समस्या बढ़ने लग जाती है। कई बार स्किन ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप कई तरह के लोशन इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये लोशन स्किन को थोड़े वक्त तक ही मॉइस्चराइज रख पाते हैं।
ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखने के लिए देसी घी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको सोफ्ट और ग्लोइंग स्किन प्राप्त होती है। इसके अलावा इसके इससे स्किन की कई समस्याएं जैसे- एलर्जी और इंफेक्शन से भी बचाव होता है, तो चलिए जानते हैं शरीर पर देसी घी लगाने के फायदे-
चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करे
अगर आप फेस पर नियमित देसी घी लगाते हैं तो इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बों के साथ काले निशान और डार्क स्पॉट्स की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। देसी घी लगाने से आपकी स्किन को भी पोषण मिलता है।
अभी पढ़ें – Ghee Benefits For Skin: सर्दियों में देसी घी से करें शरीर की मसाज, स्किन बनी रहेगी कोमल और चमकदार
त्वचा संक्रमण दूर करे
अगर आप देसी घी लगाते हैं तो इससे स्किन का इंफेक्शन दूर करने में सहायता मिलती है। देसी घी में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन के इंफेक्शन और सूजन को भी दूर करने में मदद मिलती है। इसलिए शरीर पर नियमित तौर पर देसी घी लगाने से खुजली की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
आंखों की थकान दूर करे
अगर आप देसी घी को शरीर पर लगाते हैं तो इससे आपके आंखों की थकान दूर होती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले देसी घी को सर्कुलर मोशन में अपनी आंखों के आसपास लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आंखो की थकान के साथ-साथ डार्क सर्कल की समस्या भी दूर होती है।
त्वचा को चमकदार बनाए
देसी घी त्वचा को पोषण देने के साथ ग्लोइंग और सोफ्ट भी बनाता है। फेस पर देसी घी लगाने के लिए रोज रात को सोने से पहले थोड़े से घी से फेस की मसाज करें। ऐसा नियमित तौर पर करने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी धीमा करने में मदद मिलती है।
फटे होठों से छुटकारा मिले
अगर रोजाना नियमित तौर पर होठों पर देसी घी लगाते हैं तो इससे फटे होठों की समस्या दूर होती है। देसी घी लिप्स के रूखेपन को दूर करके उन्हें सोफ्ट बनाने में मदद करता है। साथ ही इससे होठों की डैड स्किन को भी साफ करने में सहायता मिलती है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
26 mins agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
3 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
5 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
5 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
6 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
8 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines