---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

कोरोना के बाद अब चमगादड़ से फैला ये वायरस, 90% मरीजों के लिए जानलेवा; अब तक 8 की मौत

Marburg disease: अफ्रीकी देशों से इंडिया आने वाले लोगों से इस वायरस के यहां फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा संक्रमित लोगों के संपर्क में आए करीब 160 लोगों की निगरानी की जा रही है।

---विज्ञापन---

Marburg disease: देश में कोविड 19 के बाद अब एक नया वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है। डराने वाली बात ये है कि इसके भी कोरोना की तरह चमगादड़ों से होने का शक है। डॉक्टरों के अनुसार ये इससे ग्रसित होने वाले 90% मरीजों के लिए जानलेवा है। अब तक दुनिया में इससे 8 मरीजों की मौत हो चुकी है।

---विज्ञापन---

नए वायरस Marburg के लक्षण

दरअसल, इस नए वायरस का नाम Marburg है। इसके होने के बाद मरीजों में बुखार, मुंह का स्वाद न आना, गंभीर सिरदर्द और बदन दर्द जैसी परेशानियां होती हैं। मारबर्ग वायरस से मरीजों में दस्त, पेट में गांठ जैसा महसूस होना, उल्टी और पेट में दर्द जैसे लक्षण आते हैं।

ये भी पढ़ें: Puppy को पालना ‘बिगाड़’ रहा लोगों की सेहत! स्टडी में आए चौंकाने वाले फैक्ट्स

---विज्ञापन---

सामने आए Marburg के 26 मामले

फिलहाल पूर्वी अफ्रीका के रवांडा में मारबर्ग वायरस फैला हुआ है। यहां के हालत देखते हुए डब्ल्यूएचओ (World Health Organization) ने अफ्रीकी देशों में इसके खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवांडा में अब तक इसके 26 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

मरीजों के संपर्क में आए 160 लोगों की निगरानी

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक रवांडा के 30 जिलों में ये संक्रमण फैला है। सभी 26 में से 20 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। अफ्रीकी देशों से इंडिया आने वाले लोगों से इस वायरस के यहां फैलने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल रवांडा में मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा संक्रमित लोगों के संपर्क में आए करीब 160 लोगों की निगरानी की जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत

First published on: Sep 30, 2024 07:59 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola