Rectum Damage Causes: मलाशय शरीर का सबसे निचला अंग होता है. मलाशय से होते हुए ही मल मलमार्ग से बाहर निकलता है. लेकिन, ऐसी कुछ गलतियां हैं जो मलाशय को डैमेज कर सकती हैं. ऐसी ही एक गलती के चलते चीन के एक पुरुष का मलत्याग के दौरान मलाशय यानी रेक्टम (Rectum) शरीर से बाहर निकल गया. हुआ यह कि यह पुरुष हर दिन टॉयलेट में कम से कम 30 मिनट तक फोन पर वीडियो गेम्स खेला करता था. एक दिन आधी रात के समय मलत्याग के दौरान व्यक्ति का मलाशय बाहर निकल आया. उसके नितंब से 6 इंच लंबा मलाशय बाहर निकला हुआ था जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया.
यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से हड्डियों में दर्द होता है? जानिए क्या खाने पर दर्द से मिलेगा छुटकारा
क्यों बाहर आ गया मलाशय
व्यक्ति को जब अस्पताल लेकर जाया गया तो डॉक्टरों का मानना था कि यह व्यक्ति बाथरूम में जरूरत से ज्यादा बैठता था जिसकी वजह से उसकी पेल्विक मसल्स कमजोर हो गईं. इस कंडीशन को डॉक्टरों ने रेक्टल प्रोलैप्स बताया और कहा कि यह वह स्थिति है जिसमें आंतें शरीर से अलग होने लगती हैं और अंदर से बाहर की तरफ मुड़ना शुरू कर देती हैं. डॉक्टरों ने बताया कि इस व्यक्ति को बचपन में रेक्टल प्रोलैप्स की दिक्कत हुई थी जिसे ट्रीट नहीं किया गया और बड़े होने तक दिक्कत बदतर होती गई. टॉयलेट में देर तक बैठे रहने के कारण उसका मलाशय शरीर से बाहर आ गया.
टॉयलेट में फोन चलाने पर क्या-क्या हो सकता है
टॉयलेट सीट पर जरूरत से ज्यादा बैठे रहने से लॉन्ग टर्म प्रभाव पड़ते हैं और अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं –
बवासीर – टॉयलेट सीट पर अगर बहुत देर तक फोन चलाते हुए बैठा जाए तो इससे बवासीर (Bawasir) हो सकता है. हेमोरॉइड्स एनस की लाइनिंग पर सूजी हुई नसें होती हैं जो मलत्याग के कारण घर्षण से कटती-फटती हैं और मलाशय से खून निकलने लगता है. ऐसे में व्यक्ति को बवासीर हो सकता है.
पेल्विक मसल्स का कमजोर होना – मलत्याग करते हुए देर तक टॉयलेट पर बैठा जाता है तो इससे पेल्विक मसल्स कमजोर होने लगती हैं. पेल्विक मसल्स कमजोर होने पर कब्ज, स्टूल लीक होना हंसते या खांसते हुए पेशाब की लीकेज और पेशाब करते हुए दर्द होने जैसी दिक्कत होने लगती है.
रेक्टल प्रोलैप्स – इसमें रेक्टम शरीर से बाहर निकलते लगता है और आंते बाहर की तरफ मुड़ना शुरू हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें – फेफड़ों का कैंसर कैसे पता चलता है? जानिए कौन से 5 शुरुआती लक्षण पहचानना बेहद जरूरी है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
12 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
13 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
17 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
21 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines