हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कितनी गंभीर है Obesity की समस्या? जिसका PM Modi ने Mann Ki Baat में किया जिक्र

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने हेल्दी और फिट नेशन के लिए मोटापे की समस्या से बचने का सुझाव दिया है। उन्होंने मन की बात के आज के एपिसोड में ओबेसिटी पर क्या कहा और क्यों इससे बचना जरूरी है? पीएम मोदी ने इस पर खास सजेशन्स भी दिए हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

विज्ञापन
Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: पीएम मोदी इन दिनों देशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर काफी सक्रिय है, खासतौर पर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर। अगर आप याद करें तो उन्होंने परीक्षा पर चर्चा के इस साल के एपिसोड में भी बच्चों को अपनी सेहत और खान-पान को लेकर कई बातें और सलाह दी थी। अब पीएम मोदी ने आज के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी स्वास्थ्य के प्रति एक अच्छा सेगमेंट किया, जो कि बच्चों की सेहत से जुड़ा था। दरअसल, आज मन की बात का 119वां एपिसोड हुआ, जिसमें उन्होंने आज के शो की शुरुआत चैंपियन्स ट्रॉफी, क्रिकेट को लेकर देशवासियों का प्रेम और उत्साह के साथ-साथ ISRO के 100वें रॉकेट लॉन्चिंग के बारे में बात की। इसी कड़ी में उन्होंने आगे सेहत की बात भी की, जिसमें वे ओबेसिटी के बारे में बता रहे थे। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने इस पर क्या कहा।

मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी?

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने हेल्दी और फिट नेशन बनाने के लिए ओबेसिटी की समस्या से छुटकारा पाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कुछ स्टडीज के मुताबिक, आज हर आठ में से एक व्यक्ति ओबेसिटी की समस्या से परेशान है। इसमें सबसे ज्यादा गंभीर बात यह है कि बीते कुछ सालों में ओबेसिटी बच्चों में दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है, जो कि काफी चिंताजनक है। बच्चों में यह समस्या देश के सुनहरे भविष्य में अड़चन बन सकती है। इसलिए, हमें तय करना होगा कि हम कैसे इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

क्या है ओबेसिटी?

ओबेसिटी का मतलब मोटापा ही होता है। सामान्य मोटापे से ओबेसिटी में इंसान अधिक मोटा होता है। इसमें शरीर के अंदर फैट का इनटेक बहुत ज्यादा तेजी से होता है। शरीर का वजन इतना होता है कि इससे इंसान को और भी कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इनमें हार्ट डिजीज, डायबिटीज, इनसोमनिया से लेकर ऑर्गन फेलियर और कैंसर भी शामिल हैं। यह एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है, जो सही आदतों को न अपनाने के कारण बढ़ता है। इसके मामले बच्चों में इसलिए बढ़ने लगे हैं क्योंकि बच्चों की डाइट अनहेल्दी है और वे कम शारीरिक गतिविधियां करते हैं।

पीएम मोदी ने बताया इलाज

पीएम मोदी ने ओबेसिटी को लेकर कहा कि इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आपको सिर्फ 1 बात का ख्याल रखना है। अगर सभी लोगों ने इस बदलाव को अपनी जिंदगी में अपना लिया, तो मोटापे की यह समस्या छूमंतर हो जाएगी। पीएम मोदी के मुताबिक, अगर हम महीने में सिर्फ 10% तेल खाएंगे, तो मोटापा नहीं होगा। इसलिए, हमें इस बात का खास ख्याल रखना है कि हम कितना तेल खा रहे हैं। इसका बढ़िया उपाय यह है कि हम तेल की खरीद पर ही रोक लगा दें। हम 1 महीने में 10% अधिक तेल न खाएं, इसलिए ज्यादा तेल खरीदना ही बंद कर दें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola