National Mango Day 2025: एनीमिया से लेकर हार्ट हेल्थ तक, इन बीमारियों में आम करता है दवा की तरह काम

National Mango Day 2025: आम स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत को भी सुधारता है। जी हां, पौष्टिक गुणों से भरपूर इस फल को खाने से कई रोगों को दूर किया जा सकता है। नेशनल मैंगो डे पर जानते हैं आम के हेल्दी गुणों के बारे में विस्तार से।

SOURCE- NEWS 24

National Mango Day 2025: स्वाद और सेहत का राजा आम बीमारियों को भी दूर भगा सकता है। अपने रसीले खट्टे-मीठे स्वाद से सबको लुभाने वाला यह फल दवा से कम नहीं है। आम विटामिन ए, सी और ई का सोर्स है। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर मैंगो को किंग ऑफ द फ्रूट माना जाता है। यह फल गर्मियों के दिनों को खास बनाते हैं। आम साल के 5 से 6 महीने ही बिकता है इसलिए, इसकी मांग ज्यादा होती है। कच्चे आम का पन्ना गर्मियों में लू लगने से बचाता है। वहीं, पके आम से एनर्जी मिलती है। आम खाने से कौन-कौन सी बीमारियों में लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मैंगो डे क्यों मनाया जाता है?

हर साल 22 जुलाई को देश में राष्ट्रीय आम दिवस मनाया जाता है। इस वार्षिक उत्सव को आम के महत्व और लोकप्रियता के लिए मनाया जाता है। भारत का आम पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसके साथ आम दिवस मनाने का एक कारण देश में आमों के बागानों के प्रति ट्रिब्यूट देना है।

विज्ञापन

इन बीमारियों में आम है आयुर्वेदिक दवा

दिल्ली के गणेश डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के सीनियर रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर रविन शर्मा के मुताबिक, आम खाने से स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखा जा सकता है।

विज्ञापन

हार्ट हेल्थ को सुधारें- आम में पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है, दो ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है। वहीं, इस फल को खाने से बीपी लो होता है और इसमें मैंगिफेरिन होता है, जो दिल में सूजन की कमी को कम करता है।

स्किन हेल्थ- अगर आपको ड्राई और एक्ने स्किन की समस्या होती है, तो आपको आम जरूर खाना चाहिए। विटामिन-सी से भरपूर इस फल को खाने से बॉडी में कोलेजन बूस्ट करता है। आम खाने से ब्लड प्यूरिफिकेशन भी होता है।

विज्ञापन

गट हेल्थ- एक्सपर्ट बताते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए गट हेल्थ का सही होना भी जरूरी होता है। आम हमारी गट हेल्थ भी अच्छी रखता है और गुड बैक्टीरिया के सोर्स को बढ़ाता है। इसे खाने से हार्ट बर्निंग और एसिडिटी से लेकर पाचन की समस्याओं में भी राहत मिलती है।

विज्ञापन

एनीमिया- इस बीमारी में शरीर के अंदर खून और आयरन की कमी हो जाती है। आम खाने से विटामिन, कैल्शियम और आयरन की मात्रा को बढ़ाने में मदद मिलती है। महिलाओं को इस फल को विशेष रूप से खाना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें पीरियड्स में होने वाली दिक्कतों में भी राहत मिलती है।

वेट लॉस- ओबेसिटी और लटका हुआ पेट देश में इस समय एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। आम वेट लॉस के लिए भी खाया जाता है। इसे नियमित रूप से खाने से इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है। ध्यान रहें, वेट लॉस में आम खाना है, तो इसे फल की तरह ही खाएं। शेक या स्मूदी से इसमें फैट कंटेंट बढ़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ