मलेरिया का इलाज मच्छर के डंक से, नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Malaria Vaccine: मलेरिया एक गंभीर संक्रामक बीमारी है। यह अक्सर संक्रमित मच्छरों के काटने से होता है। हालांकि, इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन आ चुकी है लेकिन इस नई वैक्सीन के बारे में जानकर, आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं इस नई रिसर्च के बारे में।

Malaria Vaccine

Malaria Vaccine

Malaria Vaccine: मलेरिया का रोग एक परजीवी रोग है, जो सामान्य वायरसों से नहीं फैलता है। यह बीमारी संक्रमित मच्छरों के काटने से होती है। मलेरिया के मच्छर के पांच हजार जीन्स पाए जाते हैं, यानी यह काफी घातक बीमारी हो सकती है। हालांकि, मलेरिया का मुख्य कारण मादा एनोफिलीज मच्छर का काटना होता है, जो इन्फेक्टेड व्यक्ति के खून से परजीवी को लेता है और फिर स्वस्थ व्यक्ति के शरीर को संक्रमित करता है। मलेरिया से बचाव के लिए वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाता है। एक नई रिसर्च में ऐसा खुलासा हुआ है, जो आपको अचंभित कर देगा। दरअसल, इस रिसर्च के मुताबिक मलेरिया की नई वैक्सीन आपको मच्छर के डंक से लगेगी। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है यह नई वैक्सीन?

मलेरिया मच्छर के काटने से होता है। वैज्ञानिकों की यह नई रिसर्च इस बात की पुष्टि करती है कि मच्छरों वाला यह रोग मच्छर ही ठीक कर सकता है। दरअसल, इसमें एक वैक्सीन का निर्माण किया गया है, जो मच्छरों में डाली जाएगी। वैक्सीन वाला मच्छर आपको काटेगा और फिर आपको उस मच्छर के काटने के बाद मलेरिया नहीं होगा।

कहां हुई है इस वैक्सीन की रिसर्च?

इस वैक्सीन को सेकेंड जेनरेशन वैक्सीन कहा जा रहा है, जिसकी मदद से इलाज करना काफी आसान हो जाएगा। वहीं, पुराने जेनरेशन के वैक्सीन की मदद से भी मलेरिया से सुरक्षा कुछ हद तक मिलती है। यह रिसर्च नीदरलैंड्स की रैडबाउंड यूनिवर्सिटी और लीडन यूनिवर्सिटी के साइंटिस्टों द्वारा की गई थी। इस वैक्सीन को GA2 वर्जन पैरासाइट का नाम दिया गया है, जिससे इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होने का दावा किया जा रहा है। इस वैक्सीन की टेस्टिंग भी की गई है, जिनमें 9 लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें 8 लोगों को मलेरिया मुक्त पाया गया है।

विज्ञापन
Mosquito

Representative Image (Pixabay)

वैक्सीन की खासियत

इस वैक्सीन की खासियत यही है कि इसे इंसानों को नहीं बल्कि मच्छरों को लगाया जा सकता है, जिससे मच्छर ही मलेरिया मुक्त हो सकते हैं।

विज्ञापन

मलेरिया के शुरुआती संकेत

  • तेज बुखार आना।
  • ठंड लगना।
  • सिर में दर्द।
  • पीठ में दर्द होना।
  • पसीना आना, उल्टी आना और स्किन और आंखों का पीला होना।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ