Makhana Benefits: नवरात्रि में हमें हल्का, पौष्टिक और शुद्ध भोजन खाना होता है. खासतौर पर जो लोग उपवास रखते हैं, उन्हें इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखना होता है. ऐसे में मखाना उनके लिए एक फायदेमंद स्नैक साबित हो सकता है क्योंकि इसमें न सिर्फ कैल्शियम और न्यूट्रिशन होता है बल्कि मखाने शुद्ध भी होते हैं. बाजार में कई ब्रांड के मखाने मिलते हैं लेकिन उनमे सबसे विश्वसनीय पतंजलि के मखाने हैं. बाबा रामदेव की कंपनी द्वारा निर्मित मखाने स्वदेशी है.
मखाना क्या है?
मखाना या fox nut, एक कांटेदार जलकुंभी के सूखे खाने योग्य बीज होते हैं. भारत में यह लंबे समय से पारंपरिक व्यंजनों और मीठे व्यंजनों को बनाने के लिए प्रयोग किए जा रहे हैं. पतंजलि मखाना पूरी तरह से शुद्ध है और इसमें किसी प्रकार के रसायन या प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें-Health Tips: दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है पतंजलि मेधा वटी, जानिए इसके फायदे
उपवास में क्यों चुनें पतंजलि मखाना?
नवरात्रि में उपवास के दौरान हल्का और पौष्टिक भोजन लेना जरूरी होता है ताकि हम पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहे और ऐसे में मखाना सबसे उपयुक्त हैं क्योंकि:
- यह आसानी से पच जाता है.
- इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और फैट बहुत कम होता है.
- मखाने हृदय स्वास्थ्य, पाचन और वजन नियंत्रण में मदद करता है.
- इसे आप हल्का भूनकर या दूध में मिलाकर खा सकते हैं. मखाने की चाट और खीर भी बनाकर खा सकते हैं.
मखाने के फायदे
- पतंजलि के मखाना न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं:
- इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिल की सेहत को बनाए रखते हैं.
- मखाने एक लो कैलोरी और हाई प्रोटीन फूड है, जो वजन घटाने में मदद करते हैं.
- मखाने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी होता है.
- ब्लड शुगर कंट्रोल करें, डायबिटीज रोगियों के लिए भी मखाना सुरक्षित माना जाता है.
इसके अलावा, मखाने में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है. अगर कोई नियमित रूप से मखाने का सेवन करता है तो उसके शरीर में एनर्जी बनी रहती है और थकान भी कम होती है, इसलिए उपवास के दौरान यह एक परफेक्ट स्नैक साबित होता है.
ये भी पढ़ें-Health Tips: पतंजलि होल मिल्क पाउडर, बाबा रामदेव की ये देन हर रसोई में स्टार
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
14 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
16 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
17 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
18 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
20 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
23 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines