नवरात्रि उपवास में खाएं पतंजलि मखाना, शुद्ध और स्वादिष्ट विकल्प, मिलेंगे फायदे

Makhana Benefits: नवरात्रि के दौरान उपवास के समय खाने में पौष्टिक और हल्का भोजन लेना जरूरी होता है. इस समय Patanjali का मखाना खाना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होता है.

source-news24

Makhana Benefits: नवरात्रि में हमें हल्का, पौष्टिक और शुद्ध भोजन खाना होता है. खासतौर पर जो लोग उपवास रखते हैं, उन्हें इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखना होता है. ऐसे में मखाना उनके लिए एक फायदेमंद स्नैक साबित हो सकता है क्योंकि इसमें न सिर्फ कैल्शियम और न्यूट्रिशन होता है बल्कि मखाने शुद्ध भी होते हैं. बाजार में कई ब्रांड के मखाने मिलते हैं लेकिन उनमे सबसे विश्वसनीय पतंजलि के मखाने हैं. बाबा रामदेव की कंपनी द्वारा निर्मित मखाने स्वदेशी है.

विज्ञापन

मखाना क्या है?

मखाना या fox nut, एक कांटेदार जलकुंभी के सूखे खाने योग्य बीज होते हैं. भारत में यह लंबे समय से पारंपरिक व्यंजनों और मीठे व्यंजनों को बनाने के लिए प्रयोग किए जा रहे हैं. पतंजलि मखाना पूरी तरह से शुद्ध है और इसमें किसी प्रकार के रसायन या प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

विज्ञापन

उपवास में क्यों चुनें पतंजलि मखाना?

नवरात्रि में उपवास के दौरान हल्का और पौष्टिक भोजन लेना जरूरी होता है ताकि हम पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहे और ऐसे में मखाना सबसे उपयुक्त हैं क्योंकि:

विज्ञापन
  • यह आसानी से पच जाता है.
  • इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और फैट बहुत कम होता है.
  • मखाने हृदय स्वास्थ्य, पाचन और वजन नियंत्रण में मदद करता है.
  • इसे आप हल्का भूनकर या दूध में मिलाकर खा सकते हैं. मखाने की चाट और खीर भी बनाकर खा सकते हैं.

मखाने के फायदे

  • पतंजलि के मखाना न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं:
  • इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिल की सेहत को बनाए रखते हैं.
  • मखाने एक लो कैलोरी और हाई प्रोटीन फूड है, जो वजन घटाने में मदद करते हैं.
  • मखाने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी होता है.
  • ब्लड शुगर कंट्रोल करें, डायबिटीज रोगियों के लिए भी मखाना सुरक्षित माना जाता है.

इसके अलावा, मखाने में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है. अगर कोई नियमित रूप से मखाने का सेवन करता है तो उसके शरीर में एनर्जी बनी रहती है और थकान भी कम होती है, इसलिए उपवास के दौरान यह एक परफेक्ट स्नैक साबित होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ