Spider Bite Treatment: हर घर में मकड़ी रहती है या गंदगी की वजह से हो जाती है. इसलिए नियमित रूप से साफ-सफाई करना जरूरी है. आमतौर पर मकड़ी आसानी से काटती नहीं है, लेकिन जब ऐसा होता है तो घबराहट होना शुरू हो जाती है. कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या मकड़ी का काटना जहरीला होता है और इससे सेहत पर कितना असर पड़ सकता है. इसको लेकर एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि ज्यादातर मकड़ियों का जहर इंसान के लिए खतरनाक नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में दर्द, सूजन या एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है. ऐसे में सही समय पर लक्षणों को पहचानना और तुरंत राहत पाने के लिए काम करना जरूरी है. आइए इस लेख में जानिए मकड़ी के काटने से क्या हो सकता है और एक्सपर्ट इसके इलाज को लेकर क्या सलाह देते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या सेंधा नमक खाने से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई
मकड़ी इंसान को काट ले तो क्या होगा?
एक्सपर्ट का कहना है कि घरों में होने वाली मकड़ियां जहरीली नहीं होती हैं. हालांकि, इनके काटने के बाद परेशानी हो सकती है और शरीर में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं, जैसे-
- हल्की सूजन
- काटने वाला हिस्सा लाल होना
- खुजली की समस्या होना
- जलन होना
- दर्द होना
- दाने या फफोले होना
- उल्टी का मन होना
- बुखार आना
- सांस लेने में दिक्कत होना
तुरंत करें ये काम
अगर आपको ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू उपायों से इससे छुटकारा पाया जा सकता है. हालांकि, गंभीर होने पर डॉक्टर से इलाज कराने की जरूरत पड़ जाती है. ज्यादातर मामलों में घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं.
साबुन का पानी- किसी भी जानवर के काटने के बाद उस हिस्से को साबुन के पानी से धोने की सलाह दी जाती है. इसके लिए गुनगुने पानी में साबुन मिलाएं और काटने वाले हिस्से को साबुन वाले पानी से धोएं.
बर्फ की सिकाई करें- मकड़ी के काटने के बाद आपको बर्फ की सिकाई करनी चाहिए. लगभग 10 मिनट तक सिकाई करने के बाद दूषित हिस्सा चेक करें और देखें कि कहीं सूजन तो नहीं आ रही है. अगर आ रही है तो दोबारा बर्फ की सिकाई करें.
दवा लगाएं- आप उस हिस्से पर हल्दी का लैप या एंटी-एलर्जिक क्रीम भी लगा सकते हैं. ऐसा करने से दर्द या सूजन में आराम मिलेगा और दवा खाने से खुजली नहीं होगी. साथ ही, आप घर पर ही ठीक हो जाएंगे.
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको ज्यादा लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. खुजली के साथ अगर आपको बुखार आ रहा है या काटने वाली जगह काली पड़ने लगे या पस बने तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
इसे भी पढ़ें- घर बैठे कैसे करें अपनी किडनी की जांच? आचार्य मनीष जी ने बताया 100% डैमेज होने से पहले ही करें चेक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 hr agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
22 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines