Makar Sankranti 2026: पतंग के मांझे से उंगली कट जाए तो तुरंत करें ये काम, घाव को भर देंगे घरेलू उपाय

Kite Flying Safety Tips: मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाना सभी को पसंद होता है. ऐसे में तेज मांझे से उंगली कटने का डर भी रहता है. यहां जानिए किस तरह मांझे से कट लगने पर घाव को ट्रीट किया जा सकता है.

Manjha Cut

मांझे से हाथ कट जाए तो ये उपाय आएंगे काम.

Manjha Cut Home Remedies: हर साल उत्तर भारत में फसलों का त्योहार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) मनाया जाता है. इस दिन कुछ हो ना हो 2 चीजों की परंपरा जरूर पूरी होती है, पहला खिचड़ी खाना और दूसरा पतंग उड़ाना. मकर संक्रांति के दिन बच्चों और बड़ों सभी में पतंग उड़ाने (Kite Flying) का एक अलग ही उत्साह होता है. आसमान में जितनी ऊंची पतंग जाती है उतना ही ज्यादा मजा आता जाता है. इस दिन काइट कंपीटीशन भी खूब होता है और अपने आस-पास कोई पतंग दिखे तो उसे काटकर काई पो चे कहने पर लगता है जैसे त्योहार सफल हो गया है. लेकिन, इस कंपीटीशन के ही चक्कर में लोग पतंग के लिए चाइनीज मांझा ले आते हैं जो इतना पैना होता है कि छोटे कट से लेकर पूरी उंगली तक काटकर अलग कर सकता है. ऐसे में अगर पतंग उड़ाते हुए या किसी और की पतंग से आपकी उंगली पर कट लग गया है तो यहां जानिए किन घरेलू नुस्खों से इस कट को भरा जा सकता है.

विज्ञापन

मांझे से उंगली कट जाए तो क्या करें

मांझे से उंगली कट जाए तो उसपर बर्फ लगा सकते हैं. बर्फ लगाने पर खून का थक्का बनने लगता है जिससे खून बहना रुक जाता है. बर्फ के टुकड़े को सीधा चोट पर लगाने के बजाए इसे सूती के कपड़े में बांधकर लगाएं. इससे खून निकलना रुक जाता है.

विज्ञापन

लगाएं हल्दी का पाउडर

विज्ञापन

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी चोट को भरने में असरदार होती है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण चोट को जल्दी ठीक करने में असरदार होते हैं.

एलोवेरा जैल भी आएगा काम

विज्ञापन

मांझे से कट लगने पर एलोवेरा जैल भी काम आता है. एलोवेरा जैल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देता है.

इस बात का रखें खास ध्यान

विज्ञापन

अगर मांझे से कट गहरा लगा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. घर के नुस्खे आजमाने के बजाय डॉक्टर को दिखाने पर इंफेक्शंस का खतरा कम होता है और कुछ गंभीर हो तो उसका इलाज भी हो जाता है.

इस तरह बरतें सावधानी

विज्ञापन
  • अगर आप पतंग उड़ाने वाले हैं या फिर बच्चों के लिए पतंग और मांझा ला रहे हैं तो कच्चा मांझा लेकर आएं.
  • कम उंचाई में पतंग ना उड़ाएं. इससे पतंग के मांझे से किसी के कटने का डर रहता है.
  • खुली और सुरक्षित जगह पर पतंग उड़ाएं जिससे रहा चलते लोग या वाहन चला रहे लोगों तक मांझा ना पहुंच पाए.
  • खुली छत से पतंग ना उड़ाएं. इससे नीचे गिरने का डर रहता है.

यह भी पढ़ें – कैंसर के 7 चेतावनी संकेत क्या हैं? यहां जानिए कैसे पता चलेगा आपको Cancer हो गया है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ