Periods Ke Baad Khoon Aana: भारत में पिछले कुछ सालों में कैंसर की बीमारी बहुत ही तेजी से बढ़ी है. बदलती लाइफ और खानपान का सीधा असर इंसान की सेहत पर पड़ रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि पहले जहां कैंसर जैसी बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को हुआ करती थी, वहीं अब युवाओं और महिलाओं में भी तेजी से देखने को मिल रही है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के मुताबिक देश में हर 8 मिनट में एक महिला की मौत कैंसर की वजह से हो रही है. यह महिलाओं में होने वाला चौथा और सबसे आम कैंसर है. हालांकि, इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है और जब पता लगता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि महिलाओं में होने वाला कैंसर कौन सा है और इसके क्या शुरुआती लक्षण हैं.
इसे भी पढ़ें- नाखूनों पर काली लकीर का क्या मतलब है? जानिए यह किस बीमारी का लक्षण है और किस विटामिन की कमी इसकी वजह बनती है
Periods के बाद खून आना क्यों खतरनाक है?
पीरियड्स पूरी तरह खत्म होने के बाद भी अगर आपको खून आने लगे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा होना सर्वाइकल कैंसर होने का पहला संकेत हो सकता है. कई बार महिलाएं इसे हल्के में ले लेती हैं या थकान, तनाव या हार्मोनल बदलाव की वजह समझ बैठती हैं, लेकिन यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
सर्वाइकल कैंसर क्या होता है?
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, लेकिन अगर इसकी पहचान वक्त पर कर ली जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है. बता दें यह कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में होता है. यह वायरस असुरक्षित यौन संबंधों के जरिए फैलता है.
सर्वाइकल कैंसर के 4 शुरुआती लक्षण
- पीरियड्स के बाद भी ब्लीडिंग होना
- संबंध बनाते समय दर्द होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
- बदबूदार डिस्चार्ज आना
किन महिलाओं को ज्यादा खतरा होता है?
जब महिलाएं बहुत ही कम उम्र में संबंध बनाती हैं तो सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.
बार-बार प्रेगनेंट होने पर भी सर्वाइकल कैंसर हो सकता है.
HPV संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा यह कैंसर होता है.
अगर आपको सिगरेट पीने की आदत है तो तुरंत इसे छोड़ दें, वरना सर्वाइकल कैंसर हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट मेथी खाने से क्या फायदा होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए मेथी खाने के फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
15 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
17 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines