Maha Shivratri 2025: देश और दुनियाभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार भी है। इस दिन लोग महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। आज के दिन उपवास करने का भी खास महत्व होता है। कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर मांगती हैं तो वहीं शादीशुदा स्त्रियां अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं। पुरुष भी महाशिवरात्रि पर शिव जी को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं। महाशिवरात्रि का उपवास एक कठिन व्रत होता है, ऐसे में सभी उपवास रखने वाले लोगों को अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना चाहिए। चलिए हम आपको कुछ बातें बताते हैं जिनकी मदद से आज आप बिना किसी दिक्कत के अपना व्रत पूरा कर सकेंगे।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हेल्थ एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल के अनुसार, उपवास रखना धार्मिक महत्वता को बढ़ावा देता है लेकिन इससे हमारे शरीर को भी कई लाभ मिलते हैं। जी हां, टीवी9 से बातचीत में न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं कि फास्ट रखने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है और पाचन सुधरता है। व्रत रखने से बॉडी डिटॉक्स होती है और लिवर को भी रिकवरी का समय मिल जाता है, जिसके बाद उसकी कार्यक्षमता बढ़ जाती है। मगर कोई भी उपवास रखने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है, जैसे कि शिवरात्रि के व्रत में लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिससे उनकी सेहत बिगड़ जाती है।
इन 3 बातों का रखें ख्याल
1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं- हालांकि, कई लोग इस दिन निर्जल उपवास रखते हैं, लेकिन अगर आप पानी पी रहे हैं, तो शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहें। इससे आपको एनर्जी भी मिलती रहेगी और आप कमजोरी महसूस नहीं करेंगे। जो लोग निर्जल उपवास रख रहे हैं, वे व्रत खत्म होने पर पहले सही मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर का हाइड्रेशन लेवल बैलेंस किया जा सके।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
2. बार-बार चाय न पिएं- कुछ लोगों को व्रत रखने पर चाय पीने की आदत होती है, जो कि सही नहीं है। चाय पीने से बॉडी में टैनिन्स की मात्रा बढ़ जाती है जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। चाय पीने से पाचन की समस्या भी हो सकती है, जैसे कि गैस, एसिडिटी और ऐंठन।
3. सही भोजन खाएं- व्रत के बाद लोगों को तला-भुना खाना खाने की आदत होती है। पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद अगर आप हैवी भोजन खाते हैं, तो उससे पेट का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है। इसलिए, उपवास के बाद हल्का भोजन या फिर फलों का सेवन करें। अगर आप किसी प्रकार की दवा खाते हैं, तो उपवास रखने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात कर लें।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
11 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
12 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
13 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
15 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
15 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
19 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines