MahaKumbh: संगम में डुबकी लगाने से फेफड़ों में इंफेक्शन, डॉक्टर्स ने किया अलर्ट

MahaKumbh: कुंभ में इस वक्त संगम स्नान के लिए लाखों लोग प्रयाग पहुंच रहे हैं। मगर कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक संगम का पानी सेहत के लिए हानिकारक और जानलेवा दोनों है। दरअसल, एक डॉक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने एक मरीज के बारे में बताया है, जिसे गंभीर फेफड़ों का इंफेक्शन हुआ है, वो भी संगम के पानी से नहाने की वजह से। आइए जानते हैं पूरा मामला।

MahaKumbh

MahaKumbh

MahaKumbh: संगम के पानी को लेकर इन दिनों काफी आलोचनाएं और तर्क-वितर्क हो रहे हैं। CPCB की रिपोर्ट के मुताबिक संगम का पानी नहाने लायक भी नहीं है और इसमें फेक्ल बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। अब हाल ही में एक डॉक्टर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपनी एक पेशेंट के हालातों के बारे में बताया जिसने कुंभ में स्नान किया और उसे गंभीर लंग इंफेक्शन हो गया। जी हां, डॉक्टर दीपशिखा घोष के मुताबिक मरीज को गंभीर फेफड़ों के इंफेक्शन हुए हैं और उसके शरीर में कई प्रकार के बैक्टीरिय भी मिले हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन

संगम के पानी में बैक्टीरिया

3 फरवरी को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संगम के पानी में फेकल बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई गई थी, खासतौर पर शाही स्नान वाले दिन ये कीटाणु और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस बैक्टीरिया के बढ़ने के कई कारण है जैसे कि लोगों और जानवरों का तटों के पास ही मल त्यागना, स्नान करते समय सही तरीके न अपनाना और केमिकल का पानी में घुलना आदि। इस पानी में फेकल बैक्टीरिया पाए गए थे, जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

डॉक्टर दीपशिखा घोष ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साफतौर पर लोगों को कहा है कि उनके पास एक मरीज आई थी, जो कुंभ से स्नान करने के बाद उनके पास पहुंची थी। महिला को सीरियस लंग इंफेक्शन हुआ है क्योंकि संगम के पानी में भयानक कीटाणु थे। ये कीटाणु नाक के रास्ते उसके शरीर में गए हैं और अब उस महिला की हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें वेंटिलेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। महिला के लंग्स में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया पाए गए हैं। उसे तेज बुखार भी है।

विज्ञापन

क्या सलाह दी?

डॉक्टर दीपशिखा ने लोगों से कहा है कि आस्था अपनी जगह है और सेहत अपनी जगह है। इसलिए, लोगों को स्नान करने से पहले इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि वे अपनी सेहत के साथ किस तरीके से खिलवाड़ कर रहे हैं। संगम के पानी में मिलने वाले फेकल बैक्टीरिया ऐसा कीटाणु हैं, जो जानवरों की आंतों में भी पाया जाता है। अगर यह इंसान के शरीर में प्रवेश करता है, तो इससे दस्त, लंग इंफेक्शन, स्किन इंफेक्शन, पेचिश और टाइफाइड जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ