Lungs Health Tips: आहें भरना, आपने यह शब्द कई बार सुना होगा। जब भी हम उदास होते हैं, चिंता करते हैं या खुश भी होते हैं, तो आहें भरते हैं। इसका मतलब होता है कि लंबी-लंबी और गहरी सांसें लेना। गहरी सांसें भरना हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है लेकिन इससे हमारे फेफड़े मजबूत होते हैं, इस बारे में पुष्टि करती है यह नई रिसर्च। जी हां, शोधकर्ता इस बात की पुष्टि करते हैं कि इस प्रक्रिया से सांस लेने से फेफड़ों की लाइफ बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
कहां हुई है रिसर्च?
यह रिसर्च स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई है। शोधकर्ता बताते हैं कि तनाव में तेज सांसें लेने से फेफड़ों में कार्बन डाइऑक्साइड भर जाता है, जो शरीर के लिए हानिकारक है। वहीं, अगर हम आहें भरते हैं, तो इससे ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और दिल की कार्यक्षमता बढ़ती है। गहरी सांसें लेने से फेफड़ों की थैलियां फैलती हैं, जिससे धड़कनें भी नियंत्रित होती हैं। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि सांस लेने का यह तरीका पॉजिटिविटी और मेंटल हेल्थ को भी इंप्रूव करता है।
कैसे भरें आहें?
इसके लिए आपको सबसे पहले नाक से लंबी सांसें खींचनी होगी, जब तक सांस खींच सकते हैं, खींच लें फिर रुक जाएं और फिर 1 बार हल्की सांस लें। अब धीरे-धीरे मुंह से सांसों को बाहर छोड़ दें।
Image Credit: Freepik
क्या लाभ मिलेगा?
- गहरी सांसें दिमागी संतुलन बनाए रखती हैं।
- इस तरह सांस लेने से स्ट्रेस कम होता है और एंग्जाइटी भी कम होती है।
- सांसें लेने से हार्ट हेल्दी रहता है।
- आहें भरने से लंग्स मजबूत होते हैं।
- आहें भरने से खून का संचार भी बढ़िया होता है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
31 mins agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
14 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
16 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
17 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
18 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
20 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
22 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines