Lung Damage Symptoms: फेफड़े शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होते हैं. अगर फेफड़ों का सही तरह से ध्यान ना रखा जाए और फेफड़े खराब हो जाएं तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है. ऐसे में फेफड़े की बीमारियों (Lung Disease) को पनपने से पहले ही पहचान लेना चाहिए. अक्सर ही लोगों को लगता है कि सांस लेने में परेशानी होना, सांस फूलना या खांसी आना आम दिक्कतें हैं. लेकिन, यही आम दिक्कतें फेफड़ों की बीमारी का लक्षण हो सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए फेफड़े खराब होने के शुरुआती लक्षण (Fefde Kharab Hone Ke Lakshan) क्या होते हैं.
यह भी पढ़ें – Prostate Cancer है या नहीं कैसे पता करें? जानिए प्रोस्टेट कैंसर के 5 मुख्य चेतावनी संकेत क्या हैं
फेफड़े खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं
लगातार खांसी होना – 5 से 6 हफ्तों तक अगर लगातार खांसी बनी हुई है तो इसे क्रोनिक खांसी कहते हैं. इस तरह अगर लंबे समय तक खांसी बनी रहे तो यह फेफड़े खराब होने का लक्षण हो सकता है.
सांस फूलने लगती है – अगर बिना ज्यादा कुछ मेहनत का काम किए भी आपकी अक्सर ही सांस फूलती है तो यह फेफड़ों के खराब होने का संकेत हो सकता है.
खांसते हुए खून निकलना – फेफड़ों की बीमारी में खांसते हुए खून निकल सकता है. अगर आपको खांसने पर खून निकलने की दिक्कत होती है तो यह फेफड़ों के खराब होने का लक्षण हो सकता है.
हमेशा बलगम बनता है – फेफड़ों के खराब होने पर हमेशा ही बलगम निकलता है. यह बिना किसी इंफेक्शन भी हो सकता है.
व्हीजिंग – सांस लेते हुए या बोलते हुए अगर मुंह से अजीब सी आवाज निकले तो श्वसन नली की दिक्कत या फेफड़ों की दिक्कत का लक्षण हो सकता है.
छाती में दर्द – हर समय छाती में दर्द (Chest Pain) रहना फेफड़ों की बीमारी के चलते हो सकता है. फेफड़ों में पनप रही कोई दिक्कत छाती में दर्द की वजह बन सकती है.
फेफड़े खराब होने के क्या कारण होते हैं
- वायु प्रदुषण फेफड़ों की गड़बड़ी का सबसे बड़ा कारण बनता है. अगर जरूरत से ज्यादा वायु प्रदूषण की चपेट में आया जाए तो फेफड़ों को नुकसान होने लगता है.
- तंबाकू के सेवन और धूम्रपान करने से फेफड़े खराब हो सकते हैं. इससे फेफड़ों के कैंसर(Lung Cancer) की संभावना भी बढ़ने लगती है.
- टीबी या न्यूमोनिया के कारण फेफड़े खराब हो सकते हैं. खासकर मौसमी इंफेक्शन बार-बार होते रहें तो फेफड़ों को नुकसान होने लगता है.
- खराब लाइफस्टाइल, बुरी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है जिससे फेफड़े डैमेज की तरह बढ़ते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
42 mins agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
22 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines