---विज्ञापन---

देश angle-right

फ्रांस के राजदूत का चांदनी चौक से फोन चोरी, पुलिस ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर, इस तरह पकड़े गए चोर

French Ambassador Mobile Stolen in Chandni Chowk: फ्रांस के राजदूत के साथ दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में चोरी की घटना घटी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

French Ambassador Mobile Stolen in Chandni Chowk: दिवाली की वजह से इन दिनों बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इससे चोरों का कीमती चीजों पर हाथ साफ करना आसान हो गया है। कुछ ऐसा ही दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में देखने को मिला। यहां किसी आम इंसान नहीं, बल्कि ‘खास’ का फोन चोरी हो गया। जिसे ढूंढने के लिए पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। दरअसल, हुआ यूं कि फ्रांस के राजदूत थियरी माथो अपनी पत्नी के साथ 20 अक्टूबर को चांदनी चौक घूमने गए थे। वह जैन मंदिर के पास इत्मिनान से शॉपिंग कर रहे थे। तभी उनका स्मार्टफोन किसी ने पार कर लिया। जब माथो को इसका पता चला तो हड़कंप मच गया।

4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

उन्होंने इंटरनेट के जरिए चोरी की रिपोर्ट की और दूतावास को जानकारी दी। इसके बाद दूतावास ने अगले दिन उच्च अधिकारियों को सूचित किया। आखिरकार पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पुलिस ने अपनी जांच में इलाके के हर सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा। जबकि पुलिस की एक टीम ने संदिग्धों से भी पूछताछ की। तभी पुलिस को सफलता हाथ लगी। इसके बाद 20 से 25 साल के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 10 दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों से मोबाइल फोन बरामद करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि सभी संदिग्ध ट्रांस यमुना इलाके के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Diwali Celebration 2024: ‘हुस्न तेरा तौबा तौबा’ गाने पर अमेरिकी राजदूत का जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

रिमोट रेडियो यूनिट्स चुराने वाले आरोपियों का खुलासा 

आपको बता दें कि इससे पहले मोबाइल फोन टावरों से महंगी रिमोट रेडियो यूनिट्स चुराने का मामला सामने आया था। पुलिस का कहना है कि इसके लिए एक सिंडीकेट काम कर रहा था। जो इन यूनिट्स को चुराने के बाद विदेश में बेच देते थे। करीब 5 हजार से ज्यादा यूनिट्स को अब तक बेचा जा चुका है। कुछ यूनिट्स को हांगकांग में भी बेचा गया है। इनकी कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पुलिस अब तक इस मामले में 52 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: Delhi Metro: 31 अक्टूबर को सभी लाइनों पर रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, दिवाली के चलते बदला शेड्यूल

First published on: Oct 30, 2024 05:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola