---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

रात को दिखते हैं ब्लड शुगर लेवल कम होने के 7 संकेत, जरूर मानें एक्सपर्ट की यह सलाह

Low Blood Sugar Level Symptoms: शुगर लेवल कम और ज्यादा होना एक गंभीर समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं शरीर में ब्लड शुगर कम होने पर कैसे संकेत दिखते हैं और क्या कहते हैं इस बीमारी को।

---विज्ञापन---

Low Blood Sugar Level Symptoms: डायबिटीज की बीमारी लोगों में तेजी से बढ़ रही है। इसमें शुगर का स्तर शरीर में इंबैलेंस रहता है, जिसे हाई या लो ब्लड शुगर कहते हैं। डायबिटीज रोगियों को रात के समय शुगर लेवल कम होने के कुछ संकेत दिखाई देते हैं, जिसे नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है। लो शुगर लेवल वाली स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। हाइपोग्लाइसीमिया में मरीज के शरीर में शुगर लेवल सामान्य से कम होता है, यानी 70 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से कम होना। आइए आपको बताते हैं रात के समय इसके कैसे संकेत दिखाई देते हैं और कितनी गंभीर है यह स्थिति?

रात के समय शुगर लेवल कम होने के संकेत

1. पसीना आना- रात के समय पसीना आना, खासकर ठंडे पसीने के रूप में, यह एक संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल? 

2. हाथ-पैर में झनझनाहट होना- ब्लड शुगर का स्तर कम होने से हाथ और पैर में झनझनाहट होती है, जो रात के समय होना सामान्य है।

---विज्ञापन---

3. चिंता करना- कॉमन स्पिरिट हेल्थ की साइट के अनुसार, रात को अधिक चिंता करना, स्ट्रेस महसूस करना या फिर घबराहट होना भी शुगर लेवल के कम होने का संकेत है।

4. भूख लगना- रात के समय अचानक नींद टूटना और फिर भूख लगना भी शुगर लेवल कम होने का संकेत है।

---विज्ञापन---

5. पेट में उलझन- रात के समय पेट में किसी प्रकार की समस्या महसूस करना जैसे पेट में दर्द या घबराहट होना भी शुगर लेवल कम होने का संकेत है।

diabetes

फोटो क्रेडिट-freepik

6. दिल की धड़कन बढ़ना- डॉक्टर सचिन नलवाड़े, जो मेडीकवर के अस्पताल के डायबिटोलॉजिस्ट और सीनियर कंस्लटेंट है, ने ओनली माय हेल्थ से बातचीत में बताया कि अगर रात के समय आपकी दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं, तो यह भी ब्लड शुगर लेवल कम होने का संकेत होता है।

---विज्ञापन---

7. सिरदर्द- रात के समय ब्लड शुगर हाई होने पर आपकी नींद अचानक टूट सकती है और फिर सिर में तेज दर्द महसूस हो सकता है।

कैसे करें शुगर लेवल को बैलेंस?

  1. कार्बोहाइड्रेट फ्रूट्स का सेवन करें जैसे नाश्पाती, सेब या केले खाएं।
  2. ज्यादा ट्रांसफैट्स और सैचुरेटेड फैट्स के सेवन से बचें।
  3. व्यायाम करें।
  4. सेहतमंद आहार का सेवन करें।
  5. भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  6. स्ट्रेस कम करें।

ये भी पढ़ें- क्या कोरोना की तरह इस बीमारी में भी कम होता है ऑक्सीजन लेवल?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 12, 2025 09:58 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola