Low BP Symptoms: ब्लड प्रेशर सामान्य से कम हो जाए तो इसे लो बीपी या लो ब्लड प्रेशर कहते हैं. ब्लड प्रेशर की रीडिंग 90/60 से कम होना ही लो ब्लड प्रेशर है. लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) को मेडिकल भाषा में हाइपोटेंशन कहते हैं. इसमें रक्त का प्रवाह बेहद कम हो जाता है. अक्सर इसके लक्षण एकदम से नजर नहीं आते हैं लेकिन जब आते हैं तो शरीर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए शरीर पर दिखने वाले कौन से लक्षण लो ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकते हैं. लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो परेशानी बढ़ने से रोकी जा सकती है.
यह भी पढ़ें – पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां क्यों आती हैं नजर? जानिए यह किस समस्या का है लक्षण
लो ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं
- ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा कम होने लगे तो व्यक्ति को चक्कर आने लगता है और सिर घूमना शुरू हो जाता है.
- व्यक्ति चक्कर खाकर अचानक कहीं भी गिर सकता है.
- मितली आने लगती है और उल्टी आती है.
- देखने में दिक्कत होने लगती है या धुंधला नजर आने लगता है.
- व्यक्ति जल्दी-जल्दी सांस लेने लगता है और सांसें खोखली सी सुनाई पड़ती हैं
- थकान महसूस होती है और लगता है कि हर समय बस बिस्तर पर ही पड़े रहें.
- शरीर में कमजोरी महसूस होती है.
- कंफ्यूजन होने लगती है और ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत आती है.
ब्लड प्रेशर कम होने के चेतावनी संकेत क्या होते हैं
- हार्ट रेट धीमा या बहुत तेज हो जाता है.
- त्वचा का रंग फीका पड़ने लगता है.
- घुटने ठंडे पड़ जाते हैं.
- पेशाब कम आने लगता है.
क्यों होता है ब्लड प्रेशर कम
ब्लड वॉल्यूम कम होने पर ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. एकदम से बहुत तेजी से खड़े होने पर शरीर दिमाग तक खून तेजी से नहीं पहुंचा पाता जिससे चक्कर आ जाता है. नर्वस सिस्टम में गड़बड़ी हो जाने पर वह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं कर पाता. दिल और फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें, कुछ दवाओं के असर से और एल्कोहल के सेवन से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है.
ब्लड प्रेशर कम होने पर क्या खाना चाहिए
- अगर ब्लड प्रेशर कम हो जाए और सिर घूमने लगे तो ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए कुछ तरल लिया जा सकता है.
- नमक वाली चीजें खाने पर फायदा मिलता है. चीज, ऑलिव्स या सूप वगैरह ले सकते हैं.
- कॉफी पीने पर फायदा मिल सकता है.
- अंडा या चिकन खाने पर शरीर को विटामिन बी12 मिलेगा जिससे हेल्दी ब्लड सेल्स बढ़ेंगी. यह लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत को दूर करता है.
- फोलेट की कमी पूरी करने के लिए दाल या छोले खाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या फायदा होता है? यहां जानिए Raisin Water Benefit
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
5 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
8 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
10 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines