Dast Ke Gharelu Nuskhe: दस्त को डायरिया या लूज मोशन भी कहा जाता है. दस्त ऐसी दिक्कत है जिसमें मल पतला हो जाता है और पानी की तरह शरीर से बाहर निकलता है. यह बच्चों या बड़ों किसी को भी हो सकता है. दस्त (Loose Motions) हो जाने पर व्यक्ति को बार-बार वॉशरूम भागना पड़ता है. दस्त में पेट में दर्द भी होता है, पेट फूल जाता है, एकदम से मलत्याग करने की जरूरत महसूस होती है और खराब पेट के कारण मितली आने लगती है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी दस्त से परेशान हैं या आयदिन दस्त से दोचार होते हैं तो बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के बताए आयुर्वेदिक नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. योगगुरु बाबा रामदेव ने बताया है कि किस तरह रसोई की ही कुछ चीजें दस्त से छुटकारा दिला सकती हैं. बाबा रामदेव की बताई चीजें खाने पर दस्त से तुरंत आराम मिल सकता है.
बाबा रामदेव ने बताए दस्त के आयुर्वेदिक उपाय
बाबा रामदेव ने बताया कि कभी भी डायरिया (Diarrhea) हो सकता है. यह यात्रा के दौरान हो सकता है, कभी कहीं का पानी अनुकूल ना हो या खाना सही ना हो तो हो सकता है. जिन लोगों की आंतें और लिवर कमजोर होता है उन्हें भी ये दिक्कत बार-बार हो जाती है. ऐसे में रोजाना कपालभाति प्राणायाम किया जाए तो दस्त की दिक्कत होगी ही नहीं. इससे आंतें और लिवर मजबूत रहेंगे. बाबा रामदेव की सलाह है कि दस्त हो जाए तो खिचड़ी (Khichdi) और दही को साथ खाएं जिससे दस्त ठीक हो जाए. अनार का दाना लेने पर भी दस्त दूर होता है. यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इससे खांसी की दिक्कत, कोलाइटिस और दिल के रोगों से भी छुटकारा मिलता है. बाबा रामदेव का कहना है कि अनारदाना दस्त को तुरंत ठीक करता है.
यह भी पढ़ें – मल बाहर नहीं निकल रहा है तो क्या करें? Baba Ramdev ने बताया कब्ज को जड़ से खत्म करने का अचूक उपाय
छोटे बच्चे को दस्त हो जाए तो क्या खिलाएं
छोटे बच्चे को अगर दस्त हो जाए तो उसे भी खिचड़ी और दही खिलाया जा सकता है. बाबा रामदेव की सलाह है कि बच्चे को दस्त लगने पर उसे छाछ में नमक और जीरा डालकर पिलाया जा सकता है. बच्चे को अनारदाना दिया जा सकता है या बेल का जूस और बेल का पाउडर पानी में मिलाकर पिलाने पर दस्त की दिक्कत से राहत मिलती है.
दस्त होने के क्या कारण हैं
आमतौर पर दस्त वायरस के गट में जाने से होता है. इसे स्टमक फ्लु या स्टमक बग भी कहते हैं. इसके साथ ही ऐसे कुछ कारण हैं जो दस्त की वजह बन सकते हैं.
इंफेक्शंस – वायरस, बैक्टीरिया और परजीवी के कारण होने वाले इंफेक्शंस दस्त की वजह बनते हैं. ज्यादातर नोरोवायरस और रोटावायरस के कारण दस्त लगते हैं.
फूड पॉइजनिंग – खानपान में गंदे टॉक्सिंस, बैक्टीरिया और वायरस के आ जाने पर शरीर में ये टॉक्सिंस और कीटाणु जा सकते हैं. बाहर का सड़ा-गला खाने पर दस्त की दिक्कत ज्यादा होती है.
दवाओं के कारण – ऐसी कुछ दवाएं हैं जिनके सेवन से दस्त की दिक्कत हो सकती है. दवा हार्मफुल बैक्टीरिया को तो मारती ही हैं, साथ ही शरीर के अच्छे बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकती हैं.
खाने की कुछ चीजें – लैक्टोस इन्टोलरेंट लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स के कारण दस्त लग सकते हैं. वहीं, कुछ लोग शुगर को पचा नहीं पाते जिससे उन्हें दस्त हो सकता है.
कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है
अगर दस्त की दिक्कत एक दिन में ठीक ना हो तो डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी होता है. इसके अलावा, बुखार में, दस्त के कारण पेट में बहुत ज्यादा दर्द होने पर, उल्टी होने से, स्टूल में खून आने पर, दस्त के साथ ही वजन कम होने पर, दस्त में सिर में दर्द होने पर, स्किन के ड्राई हो जाने पर, इरिटेटेड फील होने पर, कंफ्यूजन की स्थिति में, सिर घूमने पर, पेशाब के गहरे रंग का नजर आने पर या बहुत कम पेशाब आने पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – 176 किलो के आदमी का स्टेरॉइड्स लेने पर बढ़ा वजन, Baba Ramdev ने बताया किस योग और डाइट से पतला होगा शरीर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
27 mins agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
14 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
18 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
20 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
22 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines