Pippali Benefits For Cough And Cold: क़ुदरत के पास हमारी सभी परेशानियों का उपचार है। इसलिए नेचर ने कुछ चीजें ऐसी बनाई हैं जो हमारे शरीर के लिए हील करने का काम करते हैं। ऐसी ही एक चीज है पिप्पली (Pipli)। असल में यह देखने में थोड़ी लौंग की तरह दिखती है, लेकिन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। पिप्पली में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर है। ये हमारे शरीर में गर्मी पैदा करता है और कई तरह की बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। आज आपको बताते हैं पिप्पली का इस्तेमाल खांसी में कैसे करते हैं और सेहत के लिए ये फायदेमंद कैसे है।
खांसी के लिए पिप्पली बेहद फायदेमंद
पिप्पली सभी प्रकार के कफ बढ़ाने वाली बीमारियां जैसे- अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, खांसी और सर्दी के लक्षणों के लिए सबसे कारगर है। यह खांसी और कंजेशन से राहत देने के साथ-साथ सांस के रास्ते में जमा कफ को हटाने में भी हेल्प करता है। क्योंकि इससे गर्मी पैदा होती है और पिघलता है और इस तरह से ये फेफड़ों की हेल्थ के लिए गुणकारी है।
ये भी पढ़ें- चीन से फिर आई चेतावनी, अब कोरोना के साथ 8 नए वायरस आए सामने, जो कभी भी मचा सकते हैं तबाही
कैसे करें इस्तेमाल
सूखी खांसी (Dry Cough)
सूखी खांसी में राहत पाने के लिए आप रात में सोते से पहले इसका सेवन कर सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि पिप्पली को पीसें और शहद में मिला दें। फिर इसका सेवन हल्के गर्म पानी से पीकर सो जाएं। 4 से 5 दिन में खांसी पर पूरी तरह से कंट्रोल हो जाएगा।
गीली खांसी में (Wet Cough)
एक कटोरी गुनगुने पानी में छोटी चम्मच पिप्पली का पाउडर, हल्दी पाउडर, सोंठ पाउडर और थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब इस काढ़ा का सेवन करें। यह आपको खांसी और कंजेशन से राहत देने के साथ-साथ जमा कफ को बहार करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
11 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
14 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
14 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
16 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
17 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines