Liver Transplant Ke Baad Kya Hota Hai: लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग है, जो खाना पचाने, खून साफ करने और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने का काम करता है. जब किसी कारण से लिवर गंभीर रूप से खराब हो जाता है, जैसे फैटी लिवर, सिरोसिस, हेपेटाइटिस, शराब का अधिक सेवन या जन्मजात बीमारी, तब मरीज की हालत बिगड़ने लगती है. कई बार दवाइयों से राहत नहीं मिलती और आखिरी विकल्प के रूप में लिवर ट्रांसप्लांट करना पड़ता है. ट्रांसप्लांट का नाम सुनकर मरीज और परिवार घबरा जाते हैं, लेकिन सही समय पर यह इलाज नई जिंदगी देने का काम करता है. आज आधुनिक मेडिकल के कारण लिवर ट्रांसप्लांट पहले से ज्यादा सुरक्षित और सफल माना जाता है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या लीवर ट्रांसप्लांट के बाद मरीज सामान्य जीवन जी पाएगा?
यह भी पढ़ें: हीट से राहत दिलाएगा चंदन! यहां जानिए गर्मियों में इस्तेमाल के 5 बेहतरीन तरीके
क्या ट्रांसप्लांट के बाद व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है? Liver Transplant Ke Baad Normal Life Possible Hai
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर ऑपरेशन सफल हो और मरीज सही देखभाल करे, तो वह दोबारा सामान्य जीवन जी सकता है. ज्यादातर लोग कुछ महीनों में अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में लौट आते हैं. वे अपने दफ्तर जा सकते हैं, परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, यात्रा कर सकते हैं और हल्की शारीरिक गतिविधियां भी कर सकते हैं साथ ही कई मरीज पहले से बेहतर महसूस करते हैं क्योंकि खराब लिवर की समस्या दूर हो चुकी होती है. हालांकि शरीर को पूरी तरह संभलने में समय लगता है, इसलिए धैर्य और नियमित देखभाल जरूरी है, ताकि लिवर को शरीर ठीक से अडॉप्ट कर पाए.
ट्रांसप्लांट के बाद किन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान? Liver Transplant Patient Care Tips
लिवर ट्रांसप्लांट के बाद कुछ जरूरी नियम जीवनभर अपनाने पड़ते हैं, इनमें;
- समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना.
- दवाइयां कभी न छोड़ें और सही समय पर लेना.
- खून की जांच नियमित करवाना.
- बुखार, दर्द या कमजोरी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह.
- साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें, ताकि संक्रमण न हो.
- पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें.
खानपान और जीवनशैली क्यों है सबसे अहम?
ट्रांसप्लांट के बाद शरीर को मजबूत रखने के लिए अच्छा खानपान जरूरी है. मरीज को ताजे फल, हरी सब्जियां, दाल, अंडा, दूध और प्रोटीन युक्त भोजन लेना चाहिए. बहुत ज्यादा तेल, मसाला, जंक फूड और बाहर का अस्वच्छ खाना नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही, शराब, तंबाकू और किसी भी नशे से पूरी दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि यह नए लिवर पर बुरा असर डालते हैं. शुरुआत में हल्की सैर करें, फिर डॉक्टर की सलाह से योग या हल्का व्यायाम शुरू किया जा सकता है, ताकि शरीर की हेल्थ बनी रहे.
यह भी पढ़ें: सीने में इंफेक्शन क्यों होता है? जानिए कब मामूली सी खांसी बन जाती है जानलेवा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 hr agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
6 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
6 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines