Foods To Avoid in Liver Disease: आजकल गलत खानपान, बाहर का तला-भुना खाना और मीठी चीजों का ज्यादा सेवन सीधे हमारे लिवर पर असर डालता है. लिवर शरीर का ऐसा अहम अंग है जो खून को साफ करने, पाचन में मदद करने और टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करता है. अगर लिवर की सेहत बिगड़ जाए तो फैटी लिवर, सूजन और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में डाइटिशियन बताते हैं कि सही खानपान अपनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि कुछ फूड्स लिवर को मजबूत बनाते हैं तो कुछ चुपचाप उसे नुकसान पहुंचाते रहते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि लिवर खराब होने पर कहां दर्द होता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं, ताकि समय रहते सही कदम उठाया जा सके. ऐसे में यह जानना जरूरी है किलिवर को हेल्दी रखने के लिए कौन-से फूड खाने चाहिए और किन फूड्स से परहेज करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- थायरॉयड में क्यों अचानक बढ़ने लगता है मरीज का वजन? जानिए क्या है कारण
लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए?
- हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें. पालक, मेथी, सरसों और चौलाई जैसी सब्जियों को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.
- लिवर के लिए आंवला बहुत ही अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, एक्सपर्ट खट्टी चीजें शामिल करने की सलाह भी देते हैं. सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है.
- चुकंदर या गाजर को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इनमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और फ्लेवोनॉयड्स लिवर को बेहतर बनाते हैं. सलाद या जूस के रूप में इसका सेवन लाभकारी है.
- हल्दी इनमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और फ्लेवोनॉयड्स लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं. आप इसका इस्तेमाल सलाद या जूस में कर सकते हैं.
लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स
- फ्राइड चीजें लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं. फास्ट फूड, पकौड़े, समोसे और चिप्स जैसे तैलीय लिवर पर दबाव डालते हैं और फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं.
- ज्यादा मीठा खाने की वजह से भी लिवर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसमें कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयां और प्रोसेस्ड शुगर वाले लिवर में फैट जमा कर सकते हैं. इसलिए आपको ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए.
- नमक भी लिवर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है. ज्यादा नमक खाने से लिवर की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए आप खाने में कम नमक ही इस्तेमाल करें ताकि लिवर हेल्दी रखा जा सके.
- पैकेज्ड फूड में प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में लिवर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. इसलिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करने से बचें.
इसे भी पढ़ें- गेहूं की रोटी हर किसी के लिए नहीं! जानें किन बीमारियों में करना चाहिए परहेज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
13 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
16 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
16 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
18 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
20 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
22 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
23 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines