Liver Kharab Hone Ke Sanket: आजकल लोगों का खानपान इतना गलत हो गया है कि लिवर में दिक्कत हो होना आम बात है. ना सिर्फ खानपान बल्कि देर रात तक जागना और स्ट्रेस लेने जैसी आदतों का सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर फैटी होने लगता है. फैटी लिवर से कई तरह की परेशानियां होने लगती है. इंसान का पेट बाहर निकलने लग जाता है. इसको लेकर डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का कहना है कि पेट मटके की तरह बाहर निकल जाना लिवर खराब होने का सबसे खतरनाक अंग है. ऐसे में आपको दवा के साथ साथ घरेलू ऊपर करने की भी जरूरत है. बता दें, लिवर शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने, पाचन में मदद करने और ऊर्जा बनाए रखने का काम करता है.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं को सबसे ज्यादा होती हैं ये 5 बीमारियां, समय रहते पहचानना है जरूरी
लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का कहना है कि लिवर के मरीज को लगभग 2 घंटे लेटा दें और देखें उसे कितना फर्क महसूस होगा. इस दौरान आपको बेड का इस्तेमाल नहीं करना है बल्कि जमीन से जुड़ा बेड खरीदना होगा और सिर के ऊपर का हिस्सा थोड़ा ऊंचा करना होगा. आप 2 से 3 ईंट जितना सिर ऊपर उठाना होगा.
करें ये काम
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि शरीर को समय-समय पर आराम और डिटॉक्स का मौका दिया जाए. एक्सपर्ट के मुताबिक, हफ्ते में एक दिन हल्का उपवास या फलाहार करने से लिवर को काफी फायदा मिल सकता है.
हफ्ते में एक दिन हल्का उपवास क्यों है जरूरी?
डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी के अनुसार, जब हम लगातार भारी और तला-भुना खाना खाते हैं तो इसे लिवर को पचाने और प्रोसेस करने में दिक्कत होती है. ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और लिवर खराब होना शुरू हो जाता है. ऐसे में अगर हफ्ते में एक दिन सिर्फ फल, सलाद या हल्का खाना खाया जाए तो लिवर को आराम मिलता है और वह खुद को बेहतर तरीके से रिपेयर कर पाता है.
हल्का उपवास करने के फायदे
- शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करना
- पाचन तंत्र बेहतर बनाना
- लिवर सही तरह काम करना
- शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस होना
लिवर खराब होने के शुरुआती संकेत
लिवर खराब होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- हमेशा थकान रहना
- भूख कम लगना
- स्किन और आंखों का पीला पड़ना
- पेट में सूजन या भारीपन
- बार-बार अपच और गैस.
लिवर को स्वस्थ रखने के आसान टिप्स
- लिवर को ठीक करने के लिए रोजाना पानी पीना जरूरी है.
- ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए.
- हरी सब्जियां और फल डाइट में शामिल करने चाहिए. आप मौसमी फल का इस्तेमाल करें.
- रोजाना हल्की एक्सरसाइज करने से लिवर बेहतर होता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही दिखें ये 4 संकेत तो हो जाएं सावधान, किडनी डैमेज का हो सकता है खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
4 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
6 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
7 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
9 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines