Liver Healthy Tips: अक्सर लोग पेट पर दिखने वाले छोटे-छोटे निशानों, लाल धब्बों या नसों को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में स्किन पर दिखने वाले ऐसे बदलाव शरीर के अंदर चल रही किसी हेल्थ का संकेत भी हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि लिवर की कुछ बीमारियों में स्किन पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, सिर्फ पेट पर निशान दिखने का मतलब यह नहीं है कि आपको लिवर की बीमारी है. अगर आपको पेट की तरफ ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और लिवर का ध्यान रखें.
क्या पेट पर दिखने वाले निशान लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं?
अगर लिवर लंबे समय से ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है तो बॉडी में कुछ ऐसे बदलाव दिख सकते हैं जिनका असर स्किन पर भी नजर आता है. कुछ लोगों में पेट पर मकड़ी के जाले जैसी लाल नसें, नसों का ज्यादा उभरना देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें- पैड समय से ना बदलना और साबुन से सफाई… पीरियड्स में यह लापरवाही पड़ सकती है भारी
लिवर खराब होने पर कौन से लक्षण दिख सकते हैं?
पेट के दाहिने तरफ दर्द होना
लिवर में सूजन या दूसरी समस्या होने की वजह से दाईं तरफ दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है. अगर आपके पेट के दाहिने तरफ दर्द हो रहा है और यह ठीक होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है तो एक बार एक्सपर्ट से बात करें.
पेट में ब्लोटिंग होना
गैस के अलावा लिवर की खराबी से भी पेट में ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है या पेट में पानी जमा होने की वजह से भी पेट फूला हुआ लग सकता है. हालांकि, यह नॉर्मल होता है और फिर बाद में बढ़ने लगता है.
पेट पर लाल मकड़ी जैसे निशान दिखना
इन्हें स्पाइडर एंजियोमा कहा जाता है. ये लिवर की बीमारी में दिखाई दे सकते हैं, हालांकि, ऐसा कई वजहों से भी हो सकते हैं. अगर आपको ऐसा निशान पेट में नजर आएं तो बिल्कुल भी इसे नजरअंदाज न करें.
पेट पर उभरी हुई नाड़ी दिखना
पेट की ऊपरी हिस्से पर नसें उभरना पोर्टल हाइपरटेंशन का संकेत हो सकता है, जिससे लिवर के जरिए ब्लड फ्लो में रुकावट आ जाती है. ऐसे में अगर आपको ऐसा कुछ नजर आ रहे हैं तो एक बार एक्सपर्ट से बात करें.
पेट में पानी भरना
इसे असाइटिस कहा जाता है और यह अक्सर एडवांस्ड लिवर डिजीज का संकेत होता है. अगर आपके पेट में लगातार पानी भर रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और बढ़ता पानी की जांच कराएं.
इसे भी पढ़ें- वियाग्रा खाने से क्या सच में कम हो सकता है कैंसर का खतरा? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
11 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
14 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
16 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines