Liver Damage Warning Signs: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर में कई कामों को करता है, जो हेल्दी बनाने में हेल्प करते हैं। लिवर पेट में एक बड़ा ऑर्गन है, जो ब्लड फिल्टरिंग समेत कई जरूरी फिजिकल वर्क करता है।
इसे एक तरह से ग्लैंड भी कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर के लिए जरूरी केमिकल प्रोड्यूस करता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए लिवर का हेल्दी होना भी बहुत जरूरी है, लेकिन आज के समय में तेजी से बदलता लाइफस्टाइल और डाइट की गलत आदतें लिवर डैमेज की समस्या कर रही है।
ऐसे में जरूरी है कि समय रहते लिवर के बीमार होने के संकेत को समय से पहचान कर सही पर इसका इलाज हो पाए। लिवर डैमेज होने से पहले कई तरह से पर हमारा शरीर कई संकेत देता है, लेकिन सिर्फ शरीर ही नहीं चेहरा भी लिवर डैमेज के कुछ संकेत दिख सकते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानें..
स्पाइडर एंजियोमा
ये छोटी ब्लड आर्टरी हैं, जो मकड़ी के पैरों की तरह होती हैं और स्किन लेयर के पास मिलती हैं। ये लिवर से जुड़ी समस्या होने पर एंजायोमास यानी आपकी त्वचा पर लाल से पर्पल कलर के निशान हो जाते हैं।
सूजन
लिवर के डैमेज होने से शरीर, खासकर चेहरे पर तरल पदार्थ जमा हो सकता है। इससे सूजन हो सकती है और ये आपके चेहरे और आंख के आसपास दिख सकती हैं।
स्किन से जुड़ी समस्याएं
लिवर की बीमारी से बॉडी में हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से चेहरे पर मुंहासे जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
त्वचा के रंग में बदलाव
लिवर डैमेज होने पर त्वचा में अन्य कई चेंज भी हो सकते हैं, जिसमें खुजली या स्किन के रंग में सामान्य परिवर्तन शामिल हो सकते हैं।
त्वचा का पीला होना
लिवर की बीमारी का सबसे साफ लक्षण पीलिया होता है। स्किन और आंखों के सफेद भाग का पीलापन खून में बिलीरुबिन के जमा होने के कारण होता है, जो लिवर डैमेज का संकेत है।
ये भी पढ़ें- किडनी की समस्या दूर करने में रामबाण 5 जड़ी-बूटियां!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
4 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
6 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
7 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
8 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
9 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
13 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines