सर्दियां लिवर के लिए क्यों और कैसे खतरनाक, बचाव के तरीके भी जान लें

Healthy Liver in Winter Season: सर्दियों में हमारी जीवनशैली बिल्कुल चेंज हो जाती है, जिसके कारण सेहत पर असर पड़ता है। यह ठंड का मौसम लिवर के लिए भी काफी मुश्किलभरा होता है। इसलिए जरूरी है लिवर पर ध्यान दें और ख्याल रखें।

liver disease cold chills liver and body temperature regulation does liver failure cause low body temperature cirrhosis and feeling cold liver is affected by flu liver heat symptoms liver disease and heat intolerance

Image Credit: Freepik

Healthy Liver in Winter Season: सर्दी के मौसम में अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखना जरूरी है। ठंड के मौसम में लिवर से जुड़ी कोई भी परेशानियां हो सकती हैं, जो अधिकतर लाइफस्टाइल के कारण होती हैं। इसलिए सर्दियों में लिवर को सेहतमंद रखने के लिए कई जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए जान लेते हैं, कौन से तरीकों से आप लिवर को हेल्दी रख सकते हैं।

सर्दियों में लिवर की परेशानियां क्यों होती है ?

सर्दी के कारण हम कम एक्टिव होते हैं और बॉडी को गर्म रखने के लिए फैट वाली चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं वजह से लिवर पर काफी प्रेशर पड़ता है और फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा,क्रिसमस और न्यू ईयर भी आने वाला है और ऐसे मौकों पर हम काफी कैलोरी और शुगर का सेवन करते हैं, जो हमारे लिवर को हानि कर सकता है। एक वजह ये है कि सर्दियों में अक्सर हम कम पानी पीते हैं, जिस कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है और लिवर को धीरे-धीरे नुकसान होने लगता है।

liver Damage क्यों होता है? देखें Dr. Sheetal Mahajani की ये Video, Sahyadri Hospitals-

 

सर्दियों में लिवर डैमेज से बचाव कैसे करें

कम फैट का सेवन

ज्यादा फैट वाले फूड आइटम्स के कारण हेल्थ पर काफी नेगेटिव असर पड़ता है। इससे आपका वजन बढ़ने के साथ-साथ फैटी लिवर होने का जोखिम रहता है। इसलिए खाने में फैट वाली चीजों से परहेज करें। इसके अलावा ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड भी लिवर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर का फैट बर्न होता है,जिससे लिवर को सुरक्षित रखने में हेल्प मिलती है। इसलिए रोज थोड़ा ही सही, लेकिन एक्सरसाइज करना चाहिए।

7 आदतें जो आपके लिवर को ख़राब कर सकती है, देखें Dr Bipin Vibhute की ये Video-

शराब का सेवन कम करें

शराब का सेवन लिवर के लिए जहर का काम करता है। एल्कोहल पीने के कारण ही लिवर कैंसर जैसी बीमारियां होती हैं। इसलिए शराब का सेवन बिलकुल भी न करें।

हेल्दी डाइट

खाने में रंग-बिरंगी हरी सब्जियों का सेवन, जैसे- बैंगन, टमाटर, शिमला मिर्च, पालक,गाजर आदि को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही, ताजे फल, हेल्दी फैट्स और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करना चाहिए।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ