Liver Damage Causes: सेहतमंद रहने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है, क्योंकि लिवर कई शारीरिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाता है। यह डिटॉक्सिफाई, मेटाबॉलिज्म और शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए जिम्मेदार होता है। स्वस्थ लिवर से पाचन शक्ति और इम्यूनिटी मजबूत होती है। लिवर खराब होने के पीछे का मुख्य कारण हमारी लाइफस्टाइल ही है। लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर शिवकुमार सरीन से जानिए लिवर खराब होने के 5 कारण और अपने लिवर को सुरक्षित रखने के कुछ टिप्स।
Liver Damage के 5 मुख्य कारण
1. वजन और हाइट- डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने हाल ही में नवभारत टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि लिवर को सेहतमंद रखने के लिए हाइट और वेट दोनों की समानता जरूरी है। इसका मतलब यह है कि ज्यादा वजन और कम हाइट लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उनके अनुसार, अगर किसी पुरुष की लंबाई 160 सेंटीमीटर है तो उसका वजन 60 किलो ज्यादा से ज्यादा होना सही रहेगा।अगर महिला की लंबाई 160 हैं तो वजन 55 किलो होना चाहिए। अगर कोई शख्स किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उसका वजन 50 किलो होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
2. खाने पर नियंत्रण- लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि संतुलित और पौष्टिक आहार रोजाना उनकी डेली डाइट से कम हो रहे हैं। डॉक्टर सरीन के अनुसार, लिवर हेल्थ के लिए माइंडफुल ईटिंग करनी जरूरी है, आपको भूख से थोड़ा कम खाना चाहिए। अगर आप पेट को खाने से भर लेंगे तो लिवर डैमेज होता है। इसके साथ-साथ अपने पेट को ज्यादा पानी से भरना भी नुकसानदायक हो सकता है।
3. शुगर अवॉइड करें- ज्यादा चीनी युक्त पदार्थों के सेवन से परहेज करें। खासतौर पर ऐसी चीजें, जो प्रोसेस्ड शुगर बेस्ड फूड्स होते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि, लिवर की सेहत के लिए OSE वाले शुगर आइटम्स को पूरी तरह से परहेज करना चाहिए, जैसे- Glucose, Fructose, Sucrose या Maltose सिरप से बनी चीजें। आमतौर पर दुकानों से खरीदे हुए पैक्ड जूस, सॉस या फ्रोजन स्वीट्स में लगभग 40% इन शुगर्स का इस्तेमाल होता है। कुछ फलों में भी फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जैसे- खजूर, सेब या नाशपाति, इसलिए, इन्हें भी कम खाना चाहिए।
photo credit- freepik
4. दवाओं से बचें- डॉक्टर कहते हैं, ज्यादा ड्रग्स के इनटेक से भी लिवर खराब होता है। कुछ लोग थोड़े-बहुत दर्द से भी जल्दी छुटकारा पाने के लिए सीधा पेन किलर खाने लगते हैं, जो कि सही नहीं है। ज्यादा दवाएं लिवर को प्रभावित कर सकता है।
5. खाने का सही समय- माइंडफुल ईटिंग के साथ टाइम्ली ईटिंग भी जरूरी है। डॉक्टर सरीन बताते हैं कि शरीर को सब चीजें समय पर चाहिए होती है, फिर चाहे वो नींद हो या फिर खाना हो। आजकल लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं, डॉक्टर सरीन के हिसाब से इस तरह की फास्टिंग भी लिवर को प्रभावित करती है।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 hr ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
2 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
11 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines