Liver Cancer Ke Lakshan: यकृत यानी लिवर में एब्नॉर्मल सेल्स के लगातार बढ़ने पर लिवर कैंसर हो जाता है. यह गांठ या ट्यूमर का रूप लेने लगता है. लिवर में कैंसर पनपने से लिवर सही तरह से काम नहीं कर पाता जिसके कारण सेहत बिगड़ने लगती है. लिवर का काम खून को साफ करने से लेकर पाचन में मदद करना और ऊर्जा का संचय करना है. ऐसे में लिवर कैंसर से व्यक्ति की जान भी जा सकती है. इसीलिए समय रहते इस कैंसर को पहचानना बेहद जरूरी होता है. यहां जानिए लिवर कैंसर होने पर शरीर पर कैसे शुरुआती लक्षण (Liver Cancer Symptoms) नजर आते हैं और लिवर कैंसर होने पर शरीर के किस हिस्से में दर्द महसूस होता है.
लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं | Early Signs Of Liver Cancer
पेट में दर्द - पेट में या पेट के दाहिनी हिस्से में लगातार दर्द होना लिवर कैंसर का संकेत (Liver Cancer Sign) हो सकता है.
---विज्ञापन---
पेट फूलना - लिवर कैंसर के कारण तरल पदार्थ पेट में जमने लगते हैं जिससे पेट असामान्य रूप से फूला हुआ नजर आता है.
---विज्ञापन---
अचानक वजन कम होना - लिवर कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि चाहे पेट बाहर की तरफ फूला हुआ नजर आए, लेकिन वजन तेजी से गिरने लगता है. खासकर चेहरे, हाथों और गर्दन की त्वचा लटकी हुई नजर आने लगती है.
पीलिया - लिवर कैंसर में व्यक्ति को पीलिया हो जाता है या शरीर पीला पड़ने लगता है. आंखों का सफेद हिस्सा पीला नजर आने लगता है.
भूख ना लगना - भूख में कमी आने लगती है और मतली हो जाती है. इसमें कुछ खाते हुए ही पेट बहुत ज्यादा भरा हुआ महसूस होता है.
अत्यधिक थकान - बिना कुछ काम किए भी शरीर में हर समय थकान रहती है. कुछ काम करने की हिम्मत नहीं होती और लगता है जैसे बदन टूट रहा है.
शरीर पर चकत्ते - बिना किसी स्किन डिजीज के भी त्वचा पर चकत्ते निकलने लगते हैं या खुजली होने लगती है.
पैरों में सूजन - पैरों या टखनों में सूजन नजर आने लगती है. पैर पहले से ज्यादा भारी नजर आने लगते हैं.
लिवर कैंसर में कहां दर्द होता है
लिवर कैंसर की शुरुआत में स्पष्ट दर्द महसूस नहीं होता है लेकिन जैसे-जैसे कैंसर बढ़ने लगता है दर्द का एहसास बढ़ता चला जाता है. आमतौर पर लिवर कैंसर में पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द महसूस होने लगता है. ट्यूमर के कारण लिवर का आकार बढ़ जाता है जिसकी वजह से इस हिस्से में भारीपन महसूस होता है और हल्का दर्द भी रहता है.
लिवर कैंसर में दाहिने कंधे में भी दर्द हो सकता है. इसे रेफर्ड पेन कहते हैं. लिवर में सूजन के कारण नसों के उत्तेजिन होने पर मस्तिष्क तक कंधों में दर्द का संकेत जाता है. पेट में सूजन होने के कारण पूरे पेट में दर्द हो सकता है. इसके अलावा, लिवर कैंसर का दर्द पसलियों के निचले हिस्से में होता है. इस हिस्से पर गांठ सी बनी हुई भी महसूस होती है.
यह भी पढ़ें – World Cancer Day 2026: कैंसर के 7 चेतावनी संकेत क्या हैं? यहां जानिए कैसे पता चलेगा शरीर में पनपने लगी है यह जानलेवा बीमारी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.