बॉडी में दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें Liver देने वाला है धोखा, जान लें लिवर खराब होने के लक्षण

Early Signs of Liver Damage: लिवर हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने से लेकर शरीर की गंदगी को दूर करने में मदद करता है। हालांकि हमारी खराब लाइफस्टाइल के कारण कई बार लिवर खराब हो जाता है जिसके कारण कई गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं लिवर खराब के शुरुआती संकेत क्या हैं।

Liver damage symptoms

Liver damage symptoms

Early Signs of Liver Damage: लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। जो पाचन में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर में मौजूद गंदगी को भी दूर करता है। ऐसे में अगर लिवर ठीक ढंग से काम करना बंद कर देता है तो इससे आपको कई गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। हालांकि कई बार खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारी लिवर खराब हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण के बारे में बताएंगे, जिससे आप गंभीर बीमारी होने से बच सकते हैं।

विज्ञापन

लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण

शरीर का पीला होना

अगर आपको अपने शरीर में पीलिया जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो एक बार डॉक्टर के पास जाकर चेकअप जरूर करवा लें, क्योंकि ये लिवर खराब होने का लक्षण है। इसमें आंखों के नीचे पीलापन और स्किन भी पीली होने लगती है।

विज्ञापन

पेट में दर्द होना

लिवर के खराब होने पर शरीर में ब्लड फ्लो अच्छे से नहीं हो पाता है जिसके कारण आंतों में सूजन आने लगती है और पेट में दर्द होता है।

विज्ञापन

डार्क पीले रंग की पेशाब

हमारी यूरिन का रंग हमारे स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताता है। अगर आपको डार्क पीले रंग की पेशाब हो रही है तो ये डिहाईड्रेशन का प्रतीक है और साथ में ये भी बताता है कि शरीर में कई टॉक्सिन्स मौजूद हैं जो लिवर समस्या होने का संकेत है।

भूख या वजन का कम होना

लिवर खराब होने के कारण खाना सही तरह से पच नहीं पाता है, जिसकी वजह से हमें कुछ भी खाने का मन नहीं होता है। लिवर खराब होने से वजन भी कम होने लगता है।

विज्ञापन

त्वचा में खुजली होना

त्वचा में खुजली होना भी लिवर में खराबी होने का लक्षण है। अगर आपको भी स्किन में खुजली हो रही है तो ये ऑब्सट्रक्टिव पीलिया का संकेत है। इसके अलावा आपको बाइल डक्ट में पथरी भी हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ