Lemon Water Side Effects: नींबू पानी एक हेल्दी ड्रिंक होती है. इसे पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि यह ऐसी ड्रिंक है जिसे सही तरीके से न पिया जाए तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? नींबू विटामिन-सी का नेचुरल सोर्स होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है. गैस्ट्रो और लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं नींबू पानी पीने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए है क्योंकि कुछ लोगों को इस ड्रिंक के साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
गैस्ट्रो एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि 14 दिनों तक खाली पेट नींबू पानी पीना फायदेमंद है लेकिन कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. एक्सपर्ट कहते हैं नींबू विटामिन-सी का सोर्स है जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. स्किन क्वालिटी को इंप्रूव करता है और कोलेजन को बढ़ाता है. मगर अगर किसी को एसिडिटी की समस्या रहती है तो उन्हें खाली पेट यह ड्रिंक पीने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें- हेपेटाइटिस की बीमारी में कौन सा अंग होता है डैमेज, क्या है लक्षण, ऐसे करें बचाव
नींबू पानी पीने के फायदे। Lemon Water Benefits
- नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है. इससे बॉडी में वॉटर एब्जॉर्पशन बढ़ता है और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है.
- रोजाना 1 नींबू का पानी पीने से शरीर को पर्याप्त विटामिन-सी मिलता है. विटामिन-सी इम्यूनिटी, कोलेजन और आयरन बढ़ाता है.
- नींबू पानी पीने से गट हेल्थ में भी सुधार होता है क्योंकि नींबू गुड बैक्टीरिया का सोर्स भी है.
खाली पेट नींबू पानी के नुकसान। Side Effects of Lemon Water
- एसिडिटी, अगर किसी को हाइपर एसिडिटी होती है या सीने में जलन होती है, उन्हें नींबू पानी कम पीना चाहिए और खाली पेट बिल्कुल नहीं पीना चाहिए.
- गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना भी बिल्कुल सही नहीं होता है. दरअसल, इस तरह के नींबू पानी को पीने से शरीर में विटामिन-सी का ब्रेकआउट होता है. इससे पर्याप्त Vitamin-C नहीं मिल पाता है.
- दांतों के लिए नुकसानदायक- नींबू पानी पीने से दांतों के इनेमल कमजोर हो जाते हैं. लेमन वाटर एसिडिक होता है. इससे दांतों में खट्टास और सेंसिटिविटी बढ़ जाती है. इसलिए, नींबू पानी पीने के लिए आपको स्ट्रॉ का इस्तेमाल करना चाहिए.
कैसे पिएं नींबू पानी?
एक्सपर्ट के मुताबिक, नींबू पानी पीने के लिए 1 गिलास पानी में ताजा नींबू काटकर निचोड़ें और 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं. नींबू पानी को पीने के लिए स्ट्रॉ यूज करें ताकि दांतों को भी सुरक्षा मिल सके.
ये भी पढ़ें-मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? यहां जानिए स्टेज 1 माउथ कैंसर क्या है
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
3 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
4 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
7 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
11 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines