Lemon Turmeric benefits: हमारे घरों में हमेशा से नींबू और हल्दी किसी न किसी तरह हर बामारी या समस्या में उपयोग होता रहा है। आहार विज्ञान, आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में इन्हें रामबाण माना जाता है। नींबू और हल्दी के सेवन से कई फायदे होते हैं। लेकिन, जब इनके मिश्रण का उपयोग किया जाए तो इनके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आज हम इसी कारण आपको इन दोनों के मिश्रण के उपयोग और उसके फायदों के बारे में बता रहे हैं।
नींबू और हल्दी में पाए जाने वाले तत्व
इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स एंटी इन्फ्लामेट्री और एंटी बायोटिक के जैसे तत्वों से भरपूर होती है। इसके साथ ही विटामिन ई, विटामिन सी, सोडियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी इनमें होते हैं। इससे हमें कई तरह के फायदे होते हैं। नीचे जानिए इन फायदों के बारे में।
स्ट्रेस कम करने में सहायक
हल्दी और नींबू का दिनचर्या के साथ सेवन से तनाव दूर होता जाता है। ये रक्त संचार ठीक करता है, जिससे शरीर सुचारू रूप से चलता रहता है। इसे में आपको चिड़चिड़ाहट नहीं होती और आपको तनाव कम होता है।
और पढ़िए –Brain foods: बच्चों की डाइट में आज से ही शामिल करें ये 5 चीजें, तेज दौड़ेगा दिमाग, जानें
दिल को स्वस्थ्य रखने में सहायक
दिल के स्वास्थ्य के लिए भी नींबू हल्दी का उपयोग काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से हार्ट ब्लॉकेज का खतरा कम होने का दावा भी किया जाता है। यानी आपको दिल से खुश रखने के लिए ये नींबू हल्दी के मिश्रण का उपयोग करना चाहिए।
वजन कंट्रोल में लाभकारी
नींबू पानी में हल्दी मिलाकर पीने से अच्छी भूंख लगती है और पाचन भी सही होता है। इससे आप पेट की समस्याओं से लड़ पाएंगे और गैर जरूरी फैट भी शरीर से कम होगा। इस तरह आपका वजन तो कंट्रोल होगा ही आप मोटापे का शिकार होने से बचेंगे।
रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने में सहायक
नींबू से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं हल्दी एक अच्छी एंटी सेप्टिक की तरह काम करती है। इसलिए इन दोनों के मिश्रण का सेवन आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता का अच्छा विकास करने में सहायक साबित हो सकता है। ये आपको कई तरह के संक्रमण से भी बचाएगा।
Disclaimer:- नींबू हल्दी का मिश्रण के फायदे (Lemon Turmeric Benefits) के बारे में ये सामान्य जानकारी और मीडियो रिपोर्ट के आधार पर लिखी गई है. इसका सत्यता जांचने के हर संभव प्रयास किए गए हैं। लेकिन, किसी भी तरह के उपाय का आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें। News-24 हिंदी इन सुझावों और इलाजों की नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता है। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मात्र उपलब्ध कराना है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
14 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
17 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
18 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
19 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
20 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines