Custard Apple Side Effects: शरीफा यानी सीताफल, जिसे इंग्लिश में कस्टर्ड एप्पल (Custard Apple) भी कहते हैं। शरीफा पोषण से भरपूर गुणों का ख़जाना है। अगर इसे डाइट में शामिल करने से हेल्थ को कई लाभ मिल सकते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होता है। शरीफा फल कैंसर के जोखिम को भी कम करता है।
शरीफा में विटामिन सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, तांबा और फाइबर जैसे पोषण मौजूद हैं। इसलिए यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है। शरीफा के कई लाभ तो हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि शरीफा नुकसान भी कर सकता है। सीताफल यानी शरीफा को ज़रूरत से ज़्यादा खा लें, तो यह नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए अगर शरीफा बहुत पसंद है, तो खाने से पहले जान लें, इसके नुकसान-
ये भी पढ़ें- 10 चीजें रूटीन में खाएं, 50 की उम्र में 30 का दिखेंगे, बीमारियां भी रहेंगी दूर-दूर
शरीफा ज्यादा खाने के नुकसान
- कई लोगों को शरीफा खाने से एलर्जी भी हो सकती है। अगर शरीफा खाने के बाद खुजली या चकत्ते की परेशानी हो रही है, तो इसे आगे से भूल भी न खाएं।
- अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई भी परेशानी है, तो शरीफा बिलकुल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर काफी ज़्यादा होता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो पेट दर्द, लूज मोशन, गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- सीताफल यानी शरीफे को खाने में जितना स्वाद आता है, इसके बीज उतने ही ज़हरीले होते हैं। इसलिए खाते समय हमेशा इसके बीज का ध्यान रखें और खाने से पहले निकाल दें। क्योंकि हेल्थ को कई नुकसान हो सकता है।
- शरीफा में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। लेकिन इसे ज़्यादा खा लें, तो ज़्यादा आयरन से वोमिटिंग जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
6 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
22 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines