Blood Sugar Home Remedies: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई पक्का उपचार नहीं है। सिर्फ दवाइयों और सही आहार लेने से ही शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ नेचुरल उपायों से भी हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। कई उपाय इतने मददगार होते हैं कि नियमित प्रयोग करने पर ब्लड शुगर लेवल सही रहता है। ऐसे ही एक पत्ते के बारें में बताएंगे, जिसे हर रोज चबाने से डायबिटीज में राहत मिल सकती है।
शुगर में रामबाण है अमरूद का पत्ता
डायबिटीज मरीज अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर हेल्दी रह सकते हैं, इनमें अमरूद का पत्ता फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इन पत्तों को चबाने से ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल में आता है। रात को सोने से पहले अमरूद का पत्ता चबाने से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। वैसे तो अमरूद का पत्ते को आप किसी भी टाइम चबा सकते हैं लेकिन रात में इसका फायदा अधिक मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात में चबाने के बाद यह पेट में जाकर पूरी रात काम करता है औऱ सुबह तक हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल रखती है। कुछ लोग हैं जिन्हें खाली पेट ब्लड शुगर बढ़ने की परेशानी होती है, उनके लिए यह गुणकारी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सिरदर्द हरबार माइग्रेन नहीं साइनस भी हो सकता है, लक्षण देखें और खुद पहचानें
अमरूद के पत्ते का सेवन कैसे करना चाहिए
अमरूद के पत्तों को चबाते समय ध्यान रखें कि ये पूरी तरह पके हो। कच्चे और छोटे-छोटे पत्ते ज्यादा अच्छे होते हैं। अमरूद के कुछ पत्तों को लेकर साफ पानी से वॉश करें और एक-एक करके चबाएं। इससे निकलने वाला रस अंदर लें और बाकी के हिस्से को बाहर थूक दें।
डाक्टर से सलाह
डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित डॉक्टर की बताई दवाइयों का सही टाइम पर लेते रहें और अपने खानपान का ध्यान रखें। अमरूद के पत्तों का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 hr agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
19 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
23 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines