Mobile Addiction Treatment: आजकल मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह उठते ही फोन चेक करना और फिर रात को सोने से पहले तक स्क्रीन देखते रहना आम आदत बन गई है. हालांकि, जरूरत से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल धीरे-धीरे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मोबाइल की लत केवल समय बर्बाद नहीं करती बल्कि कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को भी जन्म देती है. इसलिए मोबाइल को सीमित मात्रा में चलाएं और खुद को बीमारियों से दूर रखें. अगर आप भी जरूरत से ज्यादा फोन चलाते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में Ovarian Cancer के क्या लक्षण होते हैं? अंडाशय कैंसर के इन 5 संकेतों को कभी ना करें इग्नोर
मोबाइल ज्यादा देखने से होने वाली बीमारियां
- मोबाइल ज्यादा देखने से आंखें खराब होने लगती हैं. लोगों को अक्सर आंखों में सूखापन, जलन, पानी आना और धुंधलापन महसूस हो सकता है. कई बार लंबे समय तक मोबाइल देखने से आंखों की मांसपेशियां थक जाती हैं.
- नींद में कमी भी हो जाती है क्योंकि रात में मोबाइल इस्तेमाल करने से स्क्रीन की ब्लू लाइट शरीर के स्लीप हार्मोन को प्रभावित करती है. इससे नींद आने में देरी, बार-बार नींद खुलना और अनिद्रा की समस्या हो सकती है.
- लगातार बैठकर मोबाइल चलाना ठीक नहीं है. ऐसा करने से पीठ में दर्द या गर्दन में दर्द की समस्या भी होने लगती है. लंबे समय तक दर्द सर्वाइकल की समस्या भी हो सकती है.
- फोन की लत से ध्यान भटकना, चिड़चिड़ापन और सोशल मीडिया से जुड़ा तनाव बढ़ सकता है. बार-बार नोटिफिकेशन चेक करने की आदत दिमाग को लगातार एक्टिव रखती है.
फोन की लत से छुटकारा पाने के तरीके
- स्क्रीन टाइम तय करना
- नो-फोन जोन बनाना
- सोने से पहले फोन बंद करना
- नोटिफिकेशन सेट करें
- ऑफलाइन चीजें करें
- ग्रेस्केल मोड अपनाना
मोबाइल तकनीक ने जिंदगी को आसान बनाया है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप समय रहते स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करते हैं और हेल्दी आदतें अपनाते हैं, तो मोबाइल की लत से बचना आसान हो जाता है.
इसे भी पढ़ें- बवासीर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? यहां जानिए कैसी होनी चाहिए Piles के मरीज की डाइट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines