लगातार मोबाइल देखने से कौन सी बीमारी होती है? यहां जानिए फोन की लत से छुटकारा पाने के लिए कुछ क्या करना चाहिए

Lagatar Phone Chalana: मोबाइल लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है, लेकिन जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम धीरे-धीरे कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं की वजह बन सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इससे गंभीर बीमारी होने का भी खतरा रहता है. 

Lagatar Phone Chalana

मोबाइल ज्यादा देखने से होने वाली बीमारियां. Image Credit- Shutterstock

Mobile Addiction Treatment: आजकल मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह उठते ही फोन चेक करना और फिर रात को सोने से पहले तक स्क्रीन देखते रहना आम आदत बन गई है. हालांकि, जरूरत से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल धीरे-धीरे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मोबाइल की लत केवल समय बर्बाद नहीं करती बल्कि कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को भी जन्म देती है. इसलिए मोबाइल को सीमित मात्रा में चलाएं और खुद को बीमारियों से दूर रखें. अगर आप भी जरूरत से ज्यादा फोन चलाते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल ज्यादा देखने से होने वाली बीमारियां

  • मोबाइल ज्यादा देखने से आंखें खराब होने लगती हैं. लोगों को अक्सर आंखों में सूखापन, जलन, पानी आना और धुंधलापन महसूस हो सकता है. कई बार लंबे समय तक मोबाइल देखने से आंखों की मांसपेशियां थक जाती हैं. 
  • नींद में कमी भी हो जाती है क्योंकि रात में मोबाइल इस्तेमाल करने से स्क्रीन की ब्लू लाइट शरीर के स्लीप हार्मोन को प्रभावित करती है. इससे नींद आने में देरी, बार-बार नींद खुलना और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. 
  • लगातार बैठकर मोबाइल चलाना ठीक नहीं है. ऐसा करने से पीठ में दर्द या गर्दन में दर्द की समस्या भी होने लगती है. लंबे समय तक दर्द सर्वाइकल की समस्या भी हो सकती है. 
  • फोन की लत से ध्यान भटकना, चिड़चिड़ापन और सोशल मीडिया से जुड़ा तनाव बढ़ सकता है. बार-बार नोटिफिकेशन चेक करने की आदत दिमाग को लगातार एक्टिव रखती है. 

फोन की लत से छुटकारा पाने के तरीके

  • स्क्रीन टाइम तय करना 
  • नो-फोन जोन बनाना  
  • सोने से पहले फोन बंद करना 
  • नोटिफिकेशन सेट करें
  • ऑफलाइन चीजें करें 
  • ग्रेस्केल मोड अपनाना 

मोबाइल तकनीक ने जिंदगी को आसान बनाया है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप समय रहते स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करते हैं और हेल्दी आदतें अपनाते हैं, तो मोबाइल की लत से बचना आसान हो जाता है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ