Worst Food Combination: भिंडी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस सब्जी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। भिंडी खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। भिंडी हमारी आंतों को साफ रखने में भी सहायता प्रदान करती है। साथ ही, इसमें मौजूद म्यूसीलेज, जो कि इस सब्जी का चिपचिपा पदार्थ होता है, वह पेट को आराम देता है और गैस्ट्रिक की समस्या को दूर करता है। भारतीय घरों में तो भिंडी रोज खाई जाती है। यह आंखों के लिए भी बेनिफिशियल सब्जी होती है। हालांकि, भिंडी कितनी भी फायदेमंद क्यों न हो, अगर हम इस वेजिटेबल को इन 2 सब्जियों के साथ या उसके बाद खाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
इन 2 सब्जियों के साथ कभी न खाएं भिंडी
1. करेला
करेले का टेस्ट कड़वा और भिंडी का स्वाद हल्का चिपचिपा होता है। अगर आप इन्हें साथ मिलाकर खाते हैं या मिक्स करके कोई व्यंजन बनाते हैं, तो इससे पाचन खराब हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार भी, करेले की तासीर काफी गर्म होती है, वहीं भिंडी को ठंडी तासीर का माना जाता है। यह संयोजन पेट का पीएच बिगाड़ता है।
2. मूली
भिंडी और मूली दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन आयुर्वेद और कुछ पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन्हें एक साथ खाने से सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसका भी कारण यही है कि इन दोनों का पीएच लेवल एक-दूसरे के विपरीत माना जाता है, जिससे पाचन, ब्लोटिंग से लेकर स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
इसके अलावा, कुछ अन्य चीजों को भी भिंडी के साथ खाना हानिकारक माना जाता है, जैसे मछली, दही और टमाटर।
किसके साथ खा सकते हैं भिंडी?
- भिंडी को आप दाल के साथ खा सकते हैं। यह काफी पौष्टिक कॉम्बिनेशन भी होता है।
- कढ़ी के साथ भिंडी या भिंडी वाली कढ़ी स्वाद और सेहत, दोनों के लिए फायदेमंद है।
- भिंडी को आलू या प्याज के साथ मिलाकर साधी सब्जी की तरह खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
39 mins agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
3 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
3 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
7 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
22 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines