Sleep Deprivation Cause Cancer: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की कमी एक आम समस्या बन गई है. लोग अक्सर काम, स्ट्रेस या स्क्रीन टाइम ज्यादा होने की वजह से अपनी नींद से समझौता कर लेते हैं. ऐसा करना एक वक्त तक नॉर्मल माना जाता है, लेकिन अगर हर रोज ऐसा हो रहा है तो गैर करने वाली बात है. नींद की कमी से कई तरह की बीमारियां होने लगती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या नींद की कमी का संबंध कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी हो सकता है. वैज्ञानिक रूप से यह विषय अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई शोध इस ओर इशारा करते हैं कि दोनों के बीच एक संबंध हो सकता है. इस विषय पर डॉक्टर मनदीप सिंह (आर्ट ऑफ हेल्थ कैंसर सेंटर में कैंसर विशेषज्ञ) का कहना है कि जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर खुद को रिपेयर करता है. अगर लंबे समय तक नींद पूरी ना हो तो शरीर को नुकसान हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- टाइट पेटीकोट पहनने से भी हो सकता है कैंसर! जानिए क्या है साड़ी कैंसर और इसके लक्षण
नींद की कमी से क्या होता है?
सीने से कोशिकाओं की मरम्मत होती है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर में हार्मोन संतुलित रहते हैं. वहीं, इसकी कमी से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो सकती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकती है. एक्सपर्ट का मानना है कि नींद की कमी का असर हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक पर भी पड़ता है, जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है. इससे कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं.
कब बढ़ सकता है कैंसर का खतरा?
सर्केडियन रिदम हमारे सोने-जागने के चक्र के साथ-साथ कई शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है. जब यह संतुलन बिगड़ता है तो हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जो कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. इसलिए हमें पूरी नींद लेने पर जोर देना चाहिए. हालांकि, दूसरा पहलू मेलाटोनिन हार्मोन भी है, जो नींद को नियंत्रित करता है. यह हार्मोन शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है. जब नींद कम होती है तो मेलाटोनिन का स्तर घट सकता है, जिससे कोशिकाओं की सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है.
नींद की कमी से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाना
नींद की कमी से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है. यह स्थिति तब होती है जब शरीर में हानिकारक तत्व बढ़ जाते हैं, जो कोशिकाओं और DNA को नुकसान पहुंचा सकते हैं. लंबे समय तक ऐसा होने पर यह कैंसर जैसी बीमारियों के लिए अनुकूल वातावरण बना सकता है.
कितने घंटे नींद लेना है जरूरी?
एक हेल्दी लाइफ के लिए नींद पूरी होना बहुत जरूरी है. रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना ना सिर्फ मानसिक शांति के लिए बेहतर है, बल्कि शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि नींद की कमी सीधे कैंसर का कारण बनती है.
इसे भी पढ़ें- ऊपर से नमक डालकर क्यों नहीं खाना चाहिए खाना? डॉक्टर ने बताया यह आदत चुपके से कर रही है ये काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
4 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
5 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
7 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
7 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
11 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines