Heatwave Side Effects Of Pregnant Women: इन दिनों दिल्ली की गर्मी से हम सभी काफी है. सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है और दिल्ली की झुलसाती गर्मी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि हीटवेव का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि प्रेग्नेंट महिलाओं पर भी ज्यादा गंभीर रूप से पड़ता है. गर्भावस्था के दौरान शरीर पहले से ही कई बदलावों से गुजर रहा होता है, ऐसे में तेज गर्मी मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम बढ़ा सकती है. अगर इस दौरान कुछ आम गलतियां कर दी जाएं तो डिहाइड्रेशन, चक्कर, ब्लड प्रेशर की समस्या और यहां तक कि प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा भी बढ़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- हर चीज की अति बुरी! गिलोय ज्यादा खाने-पीने से हो सकते हैं ये 5 साइड इफेक्ट्स
प्रेग्नेंसी में हीटवेव क्यों है खतरनाक?
प्रेग्नेंसी में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. जब बाहर का तापमान बहुत अधिक हो जाता है तो शरीर को ठंडा रखने में दिक्कत होती है. इससे डिहाइड्रेशन, हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इसका असर बच्चे के विकास पर भी पड़ सकता है.
किन गलतियों को नहीं करना चाहिए?
- कम पानी पीना- गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में पानी तेजी से निकलता है. अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीती हैं, तो डिहाइड्रेशन हो सकता है. अगर दिनभर में कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पीएं.
- धूप में ज्यादा देर रहना- तेज धूप में ज्यादा देर रहने से शरीर का तापमान अचानक बढ़ सकता है, जिससे चक्कर और कमजोरी हो सकती है. रोज दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें.
- टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनना- ऐसे कपड़े शरीर को ठंडा नहीं रख पाते और पसीना ज्यादा आता है, जिससे स्किन इरिटेशन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ज्यादा कैफीन या जंक फूड खाना- चाय, कॉफी और जंक फूड शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं और पाचन पर भी असर डालते हैं. फ्रेश फल, नारियल पानी और घर का हल्का खाना लें.
- शरीर के संकेतों को नजरअंदाज करना- चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी या ज्यादा पसीना आना आदि ये सभी हीट एक्सॉशन के संकेत हो सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत आराम करें और डॉक्टर से संपर्क करें.
इसे भी पढ़ें- क्या धूप से आकर तुरंत पानी पीने से है सिरदर्द? जानिए सही टाइमिंग
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
33 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
4 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
7 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines