हर चीज की अति बुरी! गिलोय ज्यादा खाने-पीने से हो सकते हैं ये 5 साइड इफेक्ट्स

Giloy Side Effects: गिलोय एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे जितना चाहें उतना लिया जाए. ज्यादा सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. इसलिए आप इसकी मात्रा का बहुत ध्यान रखें. 

Giloy Side Effects
1 / 7
Giloy Side Effects

Does Giloy Damage The Kidneys: गिलोय को आयुर्वेद में अमृता कहा जाता है, जिसे कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है. यह एक ऐसी औषधि है जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करती है. इम्यूनिटी बढ़ाने, बुखार कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं गिलोय के ज्यादा सेवन से होने वाले 5 बड़े साइड इफेक्ट्स.

विज्ञापन

लो ब्लड शुगर का खतरा 

लो ब्लड शुगर का खतरा 2 / 7

गिलोय ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसे जरूरत से ज्यादा लिया जाए तो लेवल नीचे हो जाएगा.

विज्ञापन

पेट से जुड़ी समस्याएं

पेट से जुड़ी समस्याएं3 / 7

गिलोय का ज्यादा सेवन पाचन तंत्र पर भी असर डाल सकता है. इससे आपको कब्ज, पेट में दर्द, गैस या एसिडिटी या डायरिया हो सकता है. अगर गिलोय लेने के बाद पेट में असहजता हो, तो इसकी मात्रा कम कर दें.

ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा 

ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा 4 / 7

गिलोय इम्यूनिटी को बढ़ाता है, लेकिन यही चीज कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है. अगर किसी को पहले से ऑटोइम्यून बीमारी है जैसे रूमेटाइड आर्थराइटिस, लूपस या मल्टीपल स्क्लेरोसिस आदि.

विज्ञापन

लिवर या किडनी पर असर

लिवर या किडनी पर असर5 / 7

कुछ रिपोर्ट्स में यह पाया गया है कि गिलोय का अधिक और गलत तरीके से सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए बिना जरूरत लंबे समय तक गिलोय का सेवन करने से बचें.

स्किन एलर्जी होना 

स्किन एलर्जी होना 6 / 7

कुछ लोगों में गिलोय एलर्जिक रिएक्शन भी पैदा कर सकता है, खासकर अगर इसे अधिक मात्रा में लिया जाए. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत सेवन बंद करें और डॉक्टर से बात करें.

विज्ञापन

गिलोय का सही सेवन कैसे करें?

गिलोय का सही सेवन कैसे करें?7 / 7

रोजाना एक से दो चम्मच गिलोय का जूस पीना सही माना जाता है. गिलोय की गोली या पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन