दिल्ली की हीटवेव में प्रेग्नेंसी बन सकती है खतरा! भूलकर भी न करें ये गलतियां

Heatwave Pregnancy Complications: दिल्ली की गर्मी से सभी परेशान हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एक गंभीर चुनौती बन सकती है. मगर थोड़ी सी सावधानी और सही आदतों से बचा जा सकता है.

Heatwave Side Effects Of Pregnant Women

प्रेग्नेंसी में हीटवेव क्यों है खतरनाक? Image Credit- AI

Heatwave Side Effects Of Pregnant Women: इन दिनों दिल्ली की गर्मी से हम सभी काफी है. सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है और दिल्ली की झुलसाती गर्मी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि हीटवेव का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि प्रेग्नेंट महिलाओं पर भी ज्यादा गंभीर रूप से पड़ता है. गर्भावस्था के दौरान शरीर पहले से ही कई बदलावों से गुजर रहा होता है, ऐसे में तेज गर्मी मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम बढ़ा सकती है. अगर इस दौरान कुछ आम गलतियां कर दी जाएं तो डिहाइड्रेशन, चक्कर, ब्लड प्रेशर की समस्या और यहां तक कि प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा भी बढ़ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी में हीटवेव क्यों है खतरनाक?

प्रेग्नेंसी में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. जब बाहर का तापमान बहुत अधिक हो जाता है तो शरीर को ठंडा रखने में दिक्कत होती है. इससे डिहाइड्रेशन, हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इसका असर बच्चे के विकास पर भी पड़ सकता है. 

किन गलतियों को नहीं करना चाहिए? 

  • कम पानी पीना- गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में पानी तेजी से निकलता है. अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीती हैं, तो डिहाइड्रेशन हो सकता है. अगर दिनभर में कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पीएं. 
  • धूप में ज्यादा देर रहना- तेज धूप में ज्यादा देर रहने से शरीर का तापमान अचानक बढ़ सकता है, जिससे चक्कर और कमजोरी हो सकती है. रोज दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें.
  • टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनना- ऐसे कपड़े शरीर को ठंडा नहीं रख पाते और पसीना ज्यादा आता है, जिससे स्किन इरिटेशन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ज्यादा कैफीन या जंक फूड खाना- चाय, कॉफी और जंक फूड शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं और पाचन पर भी असर डालते हैं. फ्रेश फल, नारियल पानी और घर का हल्का खाना लें. 
  • शरीर के संकेतों को नजरअंदाज करना- चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी या ज्यादा पसीना आना आदि ये सभी हीट एक्सॉशन के संकेत हो सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत आराम करें और डॉक्टर से संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें- क्या धूप से आकर तुरंत पानी पीने से है सिरदर्द? जानिए सही टाइमिंग

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ