Does Tea Suppress Appetite: चाय पीने के शौकीन लोगों को बहाना ढूंढने की जरूरत ही नहीं पड़ती. सुबह की शुरुआत हो, ऑफिस ब्रेक हो या दोस्तों की गपशप, हर मौके पर चाय तैयार रहती है. कई लोग तो दिनभर में 5 कप से भी ज्यादा चाय पी लेते हैं. ऐसे में अक्सर लोग चाय पीने की आदत को बहुत ही नॉर्मल मानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि चाय पीने के बाद भूख थोड़ी कम लगती है? कई लोग मानते हैं कि चाय भूख दबा देती है. अक्सर हमारे बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना है कि ज्यादा चाय भूख मार देती है. हालांकि, यह सच है या सिर्फ एक सच्चाई जैसा लगने वाला मिथक? इसको लेकर डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी का कहना है कि चाय में मौजूद कैफीन और एपिग्लोकैटेचिन जैसे तत्व भूख लगने वाले हार्मोन को कम करते हैं.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही मतली या उल्टी जैसा लगता है? जानिए इसके असली कारण
क्या चाय सच में भूख मारती है?
एक रिसर्च के मुताबिक, चाय पीने से सच में भूख मरती है. अगर यह आदत कंट्रोल नहीं की जाती तो काफी हद तक भूख को दबा सकती है. यह हर किसी पर एक जैसा असर नहीं करती और यह स्थायी भूख कम होने जैसा नहीं है. इसका असर काफीन आधारित है, जो चाय का एक मुख्य घटक है.
क्या कुछ ना खाना वजन घटाने में मदद करता है?
कुछ स्टडीज में पाया गया है कि कैफीन आधारित ड्रिंक्स थोड़ी देर के लिए भूख को कम कर सकते हैं और इससे कैलोरी बर्न भी थोड़ी बढ़ सकती है. ऐमें यह असर बहुत कम और अस्थायी होता है. इसलिए सिर्फ चाय पीने से या भूख ना लगने से वजन कम हो जाएगा. ऐसा होना संभव नहीं है, इसके साथ आप एक्सरसाइज जरूर करें.
क्या हर तरह की चाय भूख दबाती है?
- काली चाय भूख को थोड़ी देर के लिए दबा सकती है, लेकिन स्थायी असर नहीं. इसलिए इसे नियमित रूप से पिया जा सकता है.
- हरी चाय में भी कैफीन होता है, लेकिन मात्रा थोड़ी कम होती है. इससे भूख को दबाने पर हल्का असर दिख सकता है.
- बिना कैफीन वाली हर्बल चाय जैसे पुदीना, अदरक, लेमनग्रास आदि. ये भूख कम नहीं करतीं, बल्कि पाचन में मदद कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- छोटी-छोटी आदतें बन सकती हैं बवासीर की वजह, डॉक्टर ने कहा Piles से बचना है तो रोजाना करें ये 5 काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
15 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
20 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
22 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
23 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines